facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

7 पैसे लुढ़क कर रुपया 49.77 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:27 AM IST

लगातार तीसरे दिन गिरावट की ओर अग्रसर होते हुए आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे लुढ़क गया। भारतीय बाजारों के गिरावट पर खुलने की आशंका के चलते फंडों में पूंजी प्रवाह के बढ़ने से रुपया लुढ़क गया।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 49.77 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया, जिसमें कल बंद हुए 49.70/72 प्रति डॉलर के मुकाबले आज 7 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई है। कल रुपया 88 पैसे लुढ़क कर ढ़ाई महीने के निचले स्तर 49.70/72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
कारोबारियों का कहना है कि एशियाई बाजारों में आई गिरावट के बाद भारतीय बाजारों के भी कमजोरी के साथ खुलने की आशंका से फंडों में पूंजी प्रवाह बढ़ गया और जिससे रुपया काफी दबाव में आ गया। साथ ही कारोबारियों का कहना है कि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले में भी डॉलर की तेजी से रुपया दबाव में देखा गया।

Advertisement
First Published - February 18, 2009 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement