facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:41 AM IST

कल की गिरावट के बाद आज के शुरुआती कारोबार के दौरान भी भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे लुढ़क गया। एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का माहौल बनने के बाद घरेलू शेयर बाजारों से फंडों द्वारा पूंजी प्रवाह में तेजी लाने के कारण रुपया कमजोर हुआ।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया 48.86 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें कल के बंद हुए 48.72/73 प्रति डॉलर के स्तर के मुकाबले आज 14 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। कल भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे लुढ़क कर 48.72/73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
कारोबारियों का कहना है कि एशियाई शेयर बाजारों में आई गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में भी गिरावट की आशंका के चलते फंडों द्वारा पूंजी प्रवाह में तेजी देखी गई है, जिसके चलते रुपया काफी दबाव में आ गया। साथ ही कारोबारियों का मानना है कि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले में भी डॉलर के मजबूत होने से रुपया लुढ़क गया।

Advertisement
First Published - February 11, 2009 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement