facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?

रुपया 21 पैसे लुढ़क कर 49.03 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:20 AM IST

भारतीय रुपया कल की कमजोरी से आगे बढ़ते हुए आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे लुढ़क गया। एशियाई बाजारों में आई गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में भी गिरावट की आशंका के चलते पूंजी प्रवाह में तेजी आने के डर से रुपया कमजोर हुआ।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49.03 के निचले स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया, जिसमें कल बंद हुए 48.82/83 प्रति डॉलर के स्तर से आज 21 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई है। कल घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 15 पैसे लुढ़क कर 48.82/83 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
कारोबारियों का कहना है कि एशियाई बाजारों के सूचकांकों में गिरावट आने के बाद भारतीय शेयर बाजारों के निगेटिव जोन में खुलने की आशंकओं के चलते विदेशी फंडों में पूंजी प्रवाह के बढ़ने से रुपया काफी दबाव में आ गया। साथ ही कारोबारियों का मानना है कि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले में भी डॉलर की मजबूती से रुपया कमजोर पड़ गया।

Advertisement
First Published - February 17, 2009 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement