facebookmetapixel
Advertisement
युवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलावMaruti Suzuki: रिकॉर्ड बिक्री से राजस्व चमका, लेकिन मार्जिन पर बढ़ती लागत का दबावEditorial: तेल, महंगाई और वैश्विक संकट के बीच ब्याज दरों पर विराम के आसार

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:46 AM IST

शुक्रवार के कारोबार के तहत शुरुआती सत्र में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे लुढ़क गया। एशियाई शेयर बाजारों में आई गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों से फंडों द्वारा पूंजी प्रवाह में तेजी लाए जाने के कारण रुपया कमजोर हुआ।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49.80 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया, जिसमें कल बंद हुए 49.61/63 प्रति डॉलर के मुकाबले 19 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई है। कल भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे चढ़कर 49.61/63 के स्तर पर बंद हुआ था।
कारोबारियों का कहना है कि एशियाई शेयर बाजारों में आई गिरावट के बाद सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार के दौरान 195 अंक लुढ़कने के कारण फंडों द्वारा पूंजी प्रवाह बढ़ा दी गई, मसलन रुपया काफी दबाव में आ गया। साथ ही कारोबारियों का कहना है कि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले में भी डॉलर में आई तेजी के कारण भी रुपया दबाव में देखा गया।

Advertisement
First Published - February 20, 2009 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement