facebookmetapixel
Advertisement
सिंगापुर के PM की सैलरी में 64% बढ़ोतरी, मिलेंगे करीब 25 करोड़ रुपये; मोदी और ट्रंप को कितनी तनख्वाह?रिकॉर्ड हाई पर तांबा! महंगे भाव ने बिगाड़ा मेटल ट्रेडर्स का गणित, अब कर्ज की भी दिक्कतहुंडई इंडिया लाएगी सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, EV मार्केट में विस्तार के लिए तैयार की बड़ी योजनाRentomojo IPO: ग्रे मार्केट में ₹140 का प्रीमियम, 34.65% लिस्टिंग गेन का संकेत; क्या पैसा लगाना सही रहेगा?NSE IPO का साइज घटकर ₹25,000 करोड़ हो सकता है, शेयर बेचने से पीछे हटे कुछ निवेशकReliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेट

आरबीआई का भुगतान प्रणाली पर पहला हैकथॉन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:40 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) डिजिटल भुगतान विषय पर अपने पहले हैकथॉन का आयोजन करेगा। आरबीआई की ओर से आज जारी एक बयान में यह खुलासा किया गया है।
केंद्रीय बैंक के बयान में कहा गया है कि ‘स्मार्ट डिजिटल पेमेंट्स’ विषय के साथ ‘हरबिंगर 2021- इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन’ के तहत प्रतिभागी उन समाधानों की पहचान और विकास करेंगे जिनमें डिजिटल भुगतान को सर्वसुलभ बनाने, भुगतान में सुगमता को बेहतर करने और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर करने की क्षमता है। साथ ही वह डिजिटल भुगतान सुरक्षा की बेहतर करने और ग्राहकों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में समर्थ हो।
इस हैकथॉन के तहत अब भुगतान एवं निपटान प्रणाली में नवोन्मेषी विचार आमंत्रित किए गए हैं जिसके लिए पंजीकरण 15 नवंबर तक किया जा सकता है।
आरबीआई ने नवाचार, उपयोग में सुगमता, छोटे-मोटे नकद भुगतान को डिजिटल में बदलने के लिए गैर-मोबाइल डिजिटल भुगतान समाधान, भुगतान के लिए भौतिक गतिविधि को खत्म करने के लिए संदर्भ आधारित खुदरा भुगतान, डिजिटल भुगतान के लिए वैकल्पिक सत्यापन और डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी एवं व्यवधान का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया विश्लेषण निगरानी टूल पर विचार आमंत्रित किए हैं।
इस हैकथॉन के प्रतिभागियों को उद्योग विशेषज्ञों से संरक्षण हासिल करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा उन्हें एक प्रतिष्ठित जूरी के सामने अपने नवोन्मेषी समाधान को प्रस्तुत करने और हरेक श्रेणी में पुरस्कार पाने का अवसर मिलेगा।
विजेता को 40 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा रनर-अप को 20 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - November 9, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement