facebookmetapixel
Advertisement
फिनोलेक्स केबल पर जेफरीज को भरोसा, दी BUY रेटिंग; इस साल अब तक 60% उछला शेयरसोयाबीन उत्पादन में 8% गिरावट का अनुमान, चढ़ सकते हैं दाम; तेल आयात भी बढ़ेगाRealty Stocks खरीदने की तैयारी? ब्रोकरेज ने बताए 5 आंकड़े जो बताएंगे कंपनी की असली सेहतHDFC Bank ने घटाया MCLR, क्या अब कम होगी आपकी EMI? जानिए किसे मिलेगा ब्याज दर घटने का सीधा फायदाक्या इंसानों के लिए खतरा बन सकता है एआई? UN चीफ ने दी अनियंत्रित एआई के बढ़ते खतरे पर बड़ी चेतावनीकनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ ने पहले दिन पकड़ी रफ्तार, 1.12 गुना सब्सक्राइब; जानें लिस्टिंग पर कितने मुनाफे का अनुमानहेल्थकेयर में AI का बढ़ता दायरा: रिपोर्ट के अनुसार ‘रिमोट मॉनिटरिंग’ होगा विकास का अगला बड़ा जरियारिकॉर्ड हाई पर कॉपर की कीमतें, बाजार खुलते ही 4% दौड़ा ये PSU शेयर; निवेशक क्या करें?बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच कनाडा-अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में खटास, वाइन और डेयरी समेत कई सेक्टर प्रभावित40% तक चढ़ सकते हैं ये 5 Insurance Stocks! HDFC Life से LIC तक ब्रोकरेज ने दिए बड़े टारगेट

पीएनबी का शुद्ध लाभ 231 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:11 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 231 फीसदी बढ़कर 1,023 करोड़ रुपये हो गया। क्रमिक आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही के 586 करोड़ रुपये के मुकाबले 74 फीसदी अधिक रहा।
तिमाही के दौरान एकल आधार पर बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 6.5 फीसदी बढ़कर 7,226 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज आय बैंक की कुल ब्याज आय और जमाकर्ताओं को भुगतान किए गए कुल ब्याज का अंतर है।
पीएनबी की आय को डूबते ऋण के लिए प्रावधान मद की रकम कम होने और परिसंपत्ति गुणवत्ता में स्थिरता से बल मिला। तिमाही के दौरान बैंक के प्रावधान मद की रकम 4,678 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही जबकि गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के लिए प्रावधान सालाना आधार पर 32 फीसदी घटकर 3,248 करोड़ रुपये रह गया।
तिमाही के दौरान बैंक का सकल एनपीए बढ़कर 14.33 फीसदी हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 14.11 फीसदी रहा था। जनवरी से मार्च की अवधि में बैंक का सकल एनपीए 14.12 फीसदी रहा था। अप्रैल से जून तिमाही के दौरान पीएनबी का शुद्ध एनपीए 5.87 फीसदी रहा जो जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान 5.73 फीसदी और अप्रैल से जून 2020 की अवधि में 5.39 फीसदी रहा था।
बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात 30 जून 2021 को 80.26 फीसदी था। बैंक ने यह भी कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर स्थिति अनिश्चित बनी हुई है और लगातार उसका आकलन किया जा रहा है। बैंक की सबसे बड़ी चुनौती नकदी प्रवाह में गिरावट और कार्यशील पूंजी चक्र में विस्तार होगी। बैंक ने कहा कि वह इन चुनौतियों से निपटने के लिए सभी मोर्चों पर अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है।

Advertisement
First Published - August 2, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement