facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयार

पीएनबी भी बढ़ाएगा ब्याज दर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:03 AM IST

पंजाब नेशनल बैंक ने प्राइम लेंडिंग रेट में आधा फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस संबंध में अंतिम फैसला  इस महीने के अंत में बैंक की एसेट और लाइबलिटी समिति की बैठक में लिया जाएगा।


पीएनबी के अध्यक्ष और प्रंबंध निदेशक केसी चक्रवर्ती ने कहा कि अगर मौजूदा स्थिति बरकरार रहती है तो उस स्थिति में प्राइम लेंडिंग दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की जाएगी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)ने प्रिंसिपल एसेट मैनेजमेंट कंपनी से बाहर निकलने का फैसला किया है।

पीएनबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के सी चक्रवर्ती ने कहा कि उनका प्रदर्शन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है और इसलिए हमने इससे अपना बाहर निकलने का फैसला किया है। फिलहाल पीएनबी और एसेट मैंनेजमेंट कंपनी दोनों एक्जिट प्राइस को लेकर बातचीत कर रहें हैं। चक्रवर्ती ने कहा कि हम एक्जिट प्राइस के बारे में बातचीत कर रहें हैं जोकि शेयरहोल्डिंग के बराबर का होगा।

मालूम हो कि पीएनबी प्रिंसिपल एएमसी प्रिंसिपल ग्रुप, पीएनबी, विजया बैंक और बर्जर पेंट्स का संयुक्त उद्यम है। इस संयुक्त उद्यम में पीएनबी, प्रिसिपल ग्रुप, बर्जर पेंट्स की हिस्सेदारी क्रमश: 30 प्रतिशत, 26 प्रतिशत और 25 प्रतिशत है जबकि बाकी 19 प्रतिशत हिस्सेदारी विजया बैंक की है। सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी बैंक पीएनबी अक्तूबर तक अपना क्रेडिट कार्ड बिजनेस शुरू करने जा रहा है।

चकला की यात्रा पर आए चक्रवर्ती ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि क्रेडिट कार्ड के लिए वीजा को फेसिलिटेटिंग पार्टनर के रूप में चुना है। उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभ यह बैंक के मौजूदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा और इसके शुरू होने के पहले वर्ष में हमने 1 से 2 लाख के क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य रखा है। चक्रवर्ती इस साल के केन्द्रीय बजट में किसानों की कर्ज माफी की योजना के कार्यान्वयन का जायजा लेने चकला पहुंचे आए थे। कृषि कर्ज के मद में पीएनबी का किसानों पर कुल 18,000 करोड़ रुपया बकाया है।

Advertisement
First Published - June 23, 2008 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement