facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

यूपीआई प्लेटफॉर्म पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक को सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:41 AM IST

पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने मंगलवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) प्लेटफॉर्म पर वह सबसे ज्यादा लाभ पाने वाला बैंक बन गया है और मार्च में कुल 46.98 करोड़ लेनदेन हुए और माह दर माह के आधार पर उसमें करीब 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक मार्च में 41.33 करोड़ लेनदेन के साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक से पीछे रहा। उसके बाद येस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक का स्थान रहा। लाभार्थी बैंक खाताधारक का बैंक होता है, जो रकम प्राप्त करता है।
जहां तक धन प्रेषण की बात है, पेटीएम पेमेंट्स बैंक इस सूची में पांचवें स्थान पर है और मार्च में कुल 17.30 करोड़ लेनदेन हुए। एसबीआई इस सूची में 77.55 करोड़ लेनदेन के साथ अग्रणी है, जिसकेबाद एचडीएफसी बैंक (24.46 करोड़ लेनदेन) का स्थान है। ऐक्सिस बैंक व आईसीआईसीआई बैंक इस सूची में तीसरे व चौथे पायदान पर है।
एक बयान में पेटीएम पेमेंट्स बैंंक ने कहा, वह प्रेषण बैंक के तौर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और मार्च में माह दर माह 17.30 करोड़ लेनदेन के साथ 15.9 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई। साथ ही कामयाबी की दर भी सबसे ज्यादा रही। बैंक ने कहा, वह यूपीआई लेनदेन में कामयाबी की दर को लेकर अन्य बैंकों से बेहतर प्रदर्शन जारी रखे हुए है।

Advertisement
First Published - April 20, 2021 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement