facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

यूपीआई से 6.8 अरब से ज्यादा लेन-देन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

भारत के प्रमुख डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से लेन-देन मूल्य व मात्रा दोनों हिसाब से सितंबर महीने में एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से सितंबर महीने में 11.17 लाख करोड़ रुपये का 6.8 अरब लेन-देन हुआ है। यह पिछले माह की तुलना में मात्रा व मूल्य के हिसाब से क्रमशः 3.05 प्रतिशत और 4.06 प्रतिशत ज्यादा है।
पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लेनदेन की मात्रा में 85.55 प्रतिशत और लेन-देन के मूल्य में 70.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
यह लगातार तीसरा महीना है, जब यूपीआई से लेन-देन की मात्रा 6 अरब के पार गई है। धन स्थानांतरण व्यवस्था के तहत यूपीआई से रियल टाइम में धन का हस्तांतरण होता है। इससे धन हस्तांतरण के साथ मर्चेंट पेमेंट सिस्टम भी संचालित है।
यूपीआई से लेन-देन में बढ़ोतरी से कुल मिलाकर डिजिटल लेन देन में बढ़ोतरी का पता चलता है। इसका संकेत रिजर्व बैंक के डिजिटल पेमेंट सूचकांक से भी मिलता है, जो मार्च 2020 के 207.94 से बढ़कर मार्च 2022 में 349.30 पर पहुंच गया है। इस सूचकांक से देश में डिजिटलीकरण की स्थिति का पता चलता है। 
 

Advertisement
First Published - October 3, 2022 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement