facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

UPI पर 2,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए RuPay Credit Card के इस्तेमाल पर कोई चार्ज नहीं लगेगा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:05 PM IST

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये तक के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक हालिया सर्कुलर में यह निर्देश दिया गया है। रूपे क्रेडिट कार्ड पिछले चार साल से परिचालन में है और सभी प्रमुख बैंक इससे जुड़े हुए हैं।
क्रेडिट कार्ड पर भी लागू होगी मौजूदा प्रक्रिया
4 अक्टूबर को जारी सर्कुलर में कहा गया है, ‘ऐप पर क्रेडिट कार्ड को जोड़ने और यूपीआई पिन बनाने की प्रक्रिया में सभी प्रकार के लेनदेन में क्रेडिट कार्ड को सक्षम करने के लिए ग्राहक की सहमति जरूरी है।’ NPCI ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए ऐप की मौजूदा प्रक्रिया क्रेडिट कार्ड पर भी लागू होगी। इसमें कहा गया है कि इस श्रेणी के लिए शून्य मर्चेंट रियायती दर (MDR) 2,000 रुपये से कम और उसके बराबर लेनदेन राशि तक लागू होगी।

भुगतान के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य

सूचना में कहा गया है, ‘यह परिपत्र जारी होने की तारीख से लागू होगा। सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस पर ध्यान दें और इस परिपत्र की सामग्री को संबंधित हितधारकों के संज्ञान में लाएं।’ रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने पहले कहा था, ‘क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने का मूल उद्देश्य ग्राहक को भुगतान के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है। वर्तमान में यूपीआई डेबिट कार्ड के माध्यम से बचत खातों या चालू खातों से जुड़ा हुआ है।’

Advertisement
First Published - October 5, 2022 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement