facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

सरकारी बैंकों में 2.1 लाख करोड़ रुपये डालने की जरूरत

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:08 AM IST

पहले से ही पूंजी के मोर्चे पर कमजोर भारत के सरकारी बैंकों में अगले 2 साल में 1.9 से 2.1 लाख करोड़ रुपये बाहरी पूंजी डाले जाने की जरूरत है, जिससे उनकी घाटा उठाने की क्षमता बहाल की जा सके। रेटिंग एजेंसी मूडीज के मुताबिक पूंजी की यह कमी पूरी करने के लिए संभावित स्रोत सरकार हो सकती है, भले ही उसने कुछ महीने पहले बैंकों के बड़े पैमाने पर पूंजीकरण का काम पूरा किया है।
रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि भारत के आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर अनिश्चितता और बैलेंस शीट दुरुस्त करने की कवायद के बीच बैंकों के लिए बाजार से इक्विटी पूंजी जुटाना कठिन हो गया है। मूडीज में वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर क्रेडिट ऑफिसर अलका अनबरासु ने कहा कि भारत की बैंकिंग व्यवस्था में सरकारी बैंकों का प्रभुत्व है, इसका मतलब यह है कि अगर से विफल होते हैं तो वित्तीय स्थिरता को जोखिम हो जाएगा।
भारत के आर्थिक विकास में तेज मंदी से सरकारी बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और इससे कर्ज को नुकसान पहुंच रहा है। मार्च 2022 तक गैर निष्पादित कर्ज (एनपीएल) अनुपात बढ़कर 14.5 प्रतिशत पहुंच जाने की संभावना है, जो मार्च 2020 में 11 प्रतिशत था। मूडीज ने संभावना जताई है कि खुदरा और सूक्ष्म, लघु व मझोले आकार के उद्यम (एमएसएमई) की वजह से एनपीएल बढ़ेगा और इससे कॉर्पोरेट एनपीएल की चल रही सफाई में देरी होगी।

Advertisement
First Published - August 21, 2020 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement