facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

एमएफआई के लाभ में सुधार के आसार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:48 PM IST

नए नियामकीय ढांचे के तहत कर्ज की प्राइसिंग में बढ़े लचीलेपन और उधारी की लागत कम होने के कारण सूक्ष्म वित्त कंपनियों (एनबीएफसी-एमएफआई) के रूप में काम कर रहीं गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का मुनाफा बढ़ने की संभावना है। क्रिसिल रेटिंग के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में मांग बढ़ने के कारण वित्त वर्ष 2023 में इनके लोन बुक में 25-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। 
माइक्रोफाइनैंस के लिए नए नियामकीय ढांचे के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उधारी दर पर ब्याज मुनाफे की सीमा खत्म कर दी है। इसके अलावा उधारी की लागत में कमी और परिवार की आय सीमा में बढ़ोतरी जैसे कदमों से मुनाफे में सुधार होगा। क्रिसिल ने एक  बयान में कहा कि इसकी वजह से लक्षित उधारी लेने वालों और भौगोलिक क्षेत्र को व्यापक बनाने में मदद मिलेगी और खासकर दूरस्थ इलाकों तक एमएफआई की पहुंच होगी।
क्रिसिल रेटिंग में सीनियर डायरेक्टर और डिप्टी चीफ रेटिंग ऑफिसर कृष्णन सीतारमण ने कहा कि कई एनबीएफसी-एमएफआई ने अपनी उधारी की दरों में 150 से 250 आधार अंक की बढ़ोतरी हाल के महीनों में की है।

Advertisement
First Published - July 5, 2022 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement