facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

3 माह के लिए और बढ़ी टोकनाइजेशन की अंतिम तिथि

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:02 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन की अंतिम तिथि 3 महीने और बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। इन टोकनों पर आधारित लेन-देन को अभी सभी श्रेणी के मर्चेंट में गति पकड़ना बाकी है। यह अनिवार्य किया गया था कि कार्ड जारी करने वाले या कार्ड नेटवर्कों के अलावा कोई भी इकाई कार्ड से लेनदेन या भुगतान शृंखला के सीओएफ आंकड़े नहीं रखेगी और अगर इस तरह के आंकड़ों को पहले से रखा गया है तो उसे हटाया जाएगा।
शुरुआत में 1 जनवरी, 2022 अंतिम तिथि रखी गई थी, जिसे बाद में 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘सीओएफ आंकड़ों के भंडारण की तिथि 3 महीने के लिए और बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसे बढ़ाकर 30 सितंबर, 2022 किया गया है। उसके बाद डेटा को हटाना होगा।’ स्थिति की समीक्षा के बाद नियामक ने पाया कि टोकन क्रियेशन के हिसाब से उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अधिसूचना में कहा गया है, ‘लेनदेन की एक वैकल्पिक व्यवस्था होगी जहां कार्डधारक मैनुअल तरीके से कार्ड का ब्योरा भरेंगे, जब वे लेनदेन कर रहे होंगे (इसे सामान्य तौर पर गेस्ट चेकआउट ट्रांजैक्शनन कहा जाता है)। इसे उद्योग जगत द्वारा अब तक लागू नहीं किया गया है।’

Advertisement
First Published - June 25, 2022 | 1:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement