facebookmetapixel
Advertisement
क्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?

त्योहारों में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:26 PM IST

त्योहारों में खरीदारी अनायास ही बढ़ जाती है। लोग बहुत सारा सामान खरीदना चाहते है। लोगों की इस चाहत को देखते हुए कंपनियां भी इन त्योहारों में तरह-तरह के ऑफर लेकर आती है, जिससे ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके। 
इन्हीं ऑफरों में से एक ऑफर है क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी, सभी कंपनियां इस ऑफर का इस्तेमाल अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए करती हैं। क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना बेहद ही आसान है और इससे ग्राहकों को भी सुविधा होती है।
इससे आसानी तो होती है और आप अपनी मनचाही वस्तुओं की खरीदारी भी कर लेते हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च बढ़ने की भी संभावना रहती है। इसलिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग आपको जिम्मेदारी और सावधानीपूर्वक करना चाहिए।
 आइए जानते है कि किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
·  क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय आपको अपनी आमदनी का ध्यान रखना चाहिए।
·  क्रेडिट कार्ड के उपयोग के द्वारा खर्च बढ़ने की संभावना भी रहती है।
·  यदि आप अपने बजट का ध्यान नहीं रखते है तो आपके कर्ज में चले जाने की संभावना भी रहती है।
 . आपको क्रेडिट कार्ड की EMI समय से और जिम्मेदारी पूर्वक भरना चाहिए। यदि आप EMI भरने में चूक करते हैं तो            आपको मोटा ब्याज और जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के फायदे 
क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप आसान किश्तों में महंगा सामान भी खरीद सकते है। इसमें आप अपनी सुविधा अनुसार महीने भर से लेकर 1 से 2 साल तक में पेमेंट कर सकते हैं। यदि आप कोई सामान अभी खरीदना चाहते है तो आपको इंतजार नहीं करना पड़ता और तुरंत खरीदारी कर लेते हैं। 
क्रेडिट कार्ड होल्डर को तय समय पर पेमेंट करने पर कोई ब्याज नहीं देना पड़ता है।  लेकिन इस समय के बाद मोटा ब्याज लिया जाता है, इसलिए EMI भरने में कतई लापरवाही न बरतें।
इसके अलावा कई कंपनियां NO COST EMI का ऑप्शन भी देती हैं लेकिन उनकी सेवा शर्तों को ध्यान से जरुर पढ़े क्योंकि उसमें छिपे हुए चार्ज भी शामिल हो सकते हैं। 

Advertisement
First Published - October 2, 2022 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement