facebookmetapixel
Advertisement
Delhi Master Plan 2047: रात में भी नहीं थमेगी दिल्ली की रफ्तार! जानिए क्या है ‘24-Hour City’ का पूरा प्लानजन-धन खाता है तो मिलेंगे ये खास फायदे: ₹1.30 लाख का बीमा और ₹10,000 का ओवरड्राफ्ट, तुरंत चेक करेंHDFC Bank के शेयर में फिर तेजी! $1.75 अरब जुटाने के बाद 1% उछला स्टॉकछोटे शहरों से शेयर बाजार में बढ़ी Gen Z की एंट्री, 76% युवा म्युचुअल फंड निवेशकों को SIP पसंदभारत के दूर-दराज गांवों में इंटरनेट की क्रांति लाएंगे एलन मस्क, स्टारलिंक की सेवाओं पर बड़ी उम्मीदेंसेवा क्षेत्र ने संभाली अर्थव्यवस्था की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 5 साल में सबसे कमजोरऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ में आज से निवेश का मौका, एक्सपर्ट ने दी सब्सक्राइब करने की सलाह; GMP 38%एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUY

Indian Bank ने डिजिटल पहल में कई सेवाओं को किया शामिल

Advertisement
Last Updated- January 14, 2023 | 3:58 PM IST
Indian Bank Q3 Result

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की पेशकश करने के साथ ही अपनी डिजिटल कायांतरण पहल ‘प्रोजेक्ट वेव’ के तहत दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार किया है।

बैंक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अब क्रिसान क्रेडिट कार्ड के तहत 1.60 लाख रुपये तक का कर्ज ऑनलाइन ही लिया जा सकता है। इसके अलावा चार लाख रुपये तक के कृषि-आभूषण कर्ज का भी नवीनीकरण ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके साथ ही बैंक ने कहा कि उसने वाहन ऋण को ऑनलाइन माध्यम से मुहैया कराने के लिए मारुति सुजुकी के साथ करार किया है। इसके अलावा विदेश से धन भेजने के लिए ग्राहक उसके पोर्टल आईएनडी ट्रेड एनएक्सटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैंक ने कहा कि विदेश से भेजी गई राशि सीधे ग्राहक के खाते में उसी दिन भेज दी जाएगी। इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शांतिलाल जैन ने कहा कि बैंक की डिजिटल पहल के तहत लाई गई नई सेवाएं ग्राहकों को अधिकतम डिजिटल पहुंच देने के अभियान का हिस्सा हैं।

Advertisement
First Published - January 14, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement