facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

एचडीएफसी बैंक ने उधारी दरें बढ़ाईं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:26 PM IST

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने अपनी सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 35 आधार अंक तक का इजाफा किया है। यह दर वृद्धि 7 जून से प्रभावी है। बैंक मई के शुरू में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा रीपो दर 40 आधार अंक बढ़ाए जाने के बाद से अपनी एमसीएलआर में 60 आधार अंक तक का इजाफा कर चुका है। पिछले महीने ऋणदाता ने अपनी एमसीएलआर में 25 आधार अंक तक की वृद्धि की थी। यह वृद्धि एमपीसी द्वारा रीपो दर बढ़ाने के बाद की गई थी।
एचडीएफसी बैंक द्वारा उधारी दर में 35 आधार अंक की यह वृद्धि एमपीसी की बैठक से एक दिन पहले की गई है। 6 सदस्यीय एमपीसी द्वारा मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए नीतिगत दर बढ़ाए जाने की संभावना है।  18 मई को एचडीएफसी बैंक ने सभी अव​धियों की (2 करोड़ रुपये से कम के लिए) साव​धि जमा दरें 50 आधार अंक तक बढ़ा दी थी, 5 साल 1 से 10 साल की श्रेणी को छोड़कर।
बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा अर्थशास्त्रियों के सर्वेक्षण में उम्मीद जताई गई कि एमपीसी रीपो दरें फिर से 50 आधार अंक तक बढ़ा सकती है। सर्वे में शामिल 10 में से 6 विश्लेषकों ने 50 आधार अंक की वृद्धि का अनुमान जताया, जबकि शेष ने कहा कि यह 35-40 आधार अंक के बीच हो सकती है। पिछले सप्ताह एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, और बैंक ऑफ इंडिया समेत कई अन्य ऋणदाताओं ने अपनी एमसीएलआर में इजाफा किया था। एचडीएफसी ने 1 जून से आवास ऋण पर ब्याज दर 5 आधार अंक तक बढ़ा दी है।

Advertisement
First Published - June 8, 2022 | 1:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement