facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: भारत की व्यापार नीति में बदलाव जरूरी, ऊंचे आयात शुल्क और बाधाओं पर उठे सवालSIP में निवेश का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त में 32,297 करोड़ रुपये का इनफ्लो; स्मॉल-मिड कैप में भी जोरदार खरीदारीत्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेंगे चीनी के दाम, सरकार ने मिलों और डीलरों के लिए जारी किए सख्त नियमक्या शराब पीने पर खारिज हो जाएगा आपका हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? एक्सपर्ट्स से समझें नियम और कानूनी रास्तेअगस्त में निवेशकों को नहीं पसंद आया डेट फंड्स? निकाले ₹8127 करोड़, कहीं ओवरनाइट फंड्स तो वजह नहीं?SEBI चेयरमैन बोले: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन नहीं होगा बंद, लिक्विडिटी की समस्या पर निकलेगा अस्थायी रास्ताकच्चे तेल में उबाल के बावजूद शेयर बाजार में बहार, 3 दिन बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तारकच्चा तेल $100 के पार: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत और बाजार पर कितना बड़ा खतराHDFC Bank को क्रेडिट सुइस के AT1 बॉन्ड मामले में बड़ी राहत, बहरीन की अदालत ने सभी 7 दावे खारिज किएअगस्त में थोक महंगाई घटने का अनुमान, फिर भी बढ़ सकती है खाद्य महंगाई; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावा

कमजोर सरकारी बैंकों में पूंजी डालेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:01 PM IST

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब ऐंड सिंध बैंक जैसे कमजोर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को सरकार से प्रस्तावित पूंजी सहायता का बड़ा हिस्सा मिलेगा। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में पीएसबी में पूंजी डालने के लिए 15,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। इससे सरकारी बैंकों को नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।  सूत्रों ने कहा कि 15,000 करोड़ रुपये की पूंजी सहायता का ज्यादातर हिस्सा उन बैंकों को मिलेगा, जिन्हें पिछले साल गैर-ब्याज वाले बांड के जरिए पैसा मिला था। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने इन उपकरणों के उचित मूल्यांकन पर कुछ चिंताएं जताई थीं। सूत्रों ने कहा कि आरबीआई के अनुसार, पिछले साल शून्य-कूपन बांड के माध्यम से किए गए निवेश का शुद्ध वर्तमान मूल्य अंकित मूल्य से काफी कम है, क्योंकि उन्हें छूट पर जारी किया गया था। ये विशेष प्रतिभूतियां 10-15 वर्ष की अवधि वाली हैं, और ब्याज रहित हैं।  इस महीने की शुरुआत में पंजाब ऐंड सिंध बैंक के बोर्ड ने सरकार को तरजीही शेयर जारी करके 4,600 करोड़ रुपए की इक्विटी पूंजी जुटाने की मंजूरी दी थी। सूत्रों ने कहा कि इसी तरह अन्य बैंक पूंजी जुटाने के बारे में मार्च में फैसला करेंगे।

Advertisement
First Published - February 27, 2022 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement