facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

दबावग्रस्त बैंकों के जमाकर्ताओं को भी लाभ

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:00 AM IST

मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि पंजाब और महाराष्टï्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक, गुरु राघवेंद्र कोऑपरेटिव बैंक जैसे दबावग्रस्त बैंकों के जमाकर्ताओं को जमाकर्ता और बीमा क्रेडिट गारंटी निगम कानून (डीआईसीजीसी) में किए गए बदलावों से लाभ होगा और वे 90 दिनों के भीतर 5 लाख रुपये तक की निकासी करने के पात्र होंगे। सीतारमण ने लोकसभा में विधेयक को पेश करते हुए कहा, ‘डीआईसीजीसी विधेयक अभी से प्रभावी है लेकिन पीएमसी बैंक, गुरु राघवेंद्र बैंक जो कि पहले से दबावग्रस्त हैं लेकिन मोहलत (मोरेटोरियम) के अंतर्गत नहीं हैं और जिनके प्रशासक बाहर से बैठकर काम कर रहे हैं, उनके जमाकर्ता भी इससे लाभान्वित होंगे और वे 90 दिनों के भीतर 5 लाख रुपये तक ले सकते हैं।’ 
 
सीतारमण ने कहा कि दबावग्रस्त बैंकों के समाधान में समय लग रहा है और इसके परिणामस्वरूप जमाकर्ताओं को चिकित्सा उपचार सहित अन्य आपात धन के अलावा पैसा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि 90 दिनों के भीतर जर्माकर्ताओं को पैसे मिले ताकि जमाकर्ताओं में 98 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले छोटे जमाकर्ताओं को समय पर पैसा मिल सके।’

Advertisement
First Published - August 10, 2021 | 7:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement