facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

जून में क्रेडिट कार्ड से खर्च बढ़ेगा!

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:43 AM IST

रुझानों के हिसाब से ऐसा लगता है कि क्रेडिट कार्ड से खर्च में सुधार आया है, जबकि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण मई में मासिक आधार पर  7 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी।
हालांकि विश्लेषकों का अनुमान है कि तिमाही आधार पर क्रेडिट कार्ड खर्च वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाह में वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के मुकाबले 8 फीसदी कम रहने के आसार हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी लहर का असर क्रेडिट कार्ड और अन्य भुगतानों पर पहली लहर की तुलना में काफी कम रहा और सुधार भी तेज रहा है।
अप्रैल की तुलना में गिरावट के बावजूद मई में क्रेडिट कार्ड से 54,700 करोड़ रुपये का खर्च वर्ष 2020 में अप्रैल से सितंबर तक के मासिक खर्च से अधिक रहा। इससे संकेत मिलता है कि दूसरी लहर का असर पहली लहर जितना अधिक नहीं रहा। अप्रैल में क्रेडिट कार्ड से खर्च 59,200 करोड़ रुपये रहा था। यह वर्ष 2020 में अप्रैल से सितंबर तक के मासिक खर्च से अधिक रहा। विश्लेषकों का अनुमान है कि क्रेडिट कार्ड से खर्च के लिहाज से मई की तुलना में जून बेहतर रहेगा। उनके इस अनुमान का आधार यह है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) में जून में 12 फीसदी मासिक वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें मई में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं औसत दैनिक पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) ई-कॉमर्स खर्च 22 फीसदी बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये रहा, जो मई में 1,300 करोड़ रुपये था।
 आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘औसत पीओएस और ई-कॉमर्स खर्च के रुझानों के आधार पर हमारा अनुमान है कि जून 2021 में मई की तुलना में 22 फीसदी बढ़ोतरी रहेगी।’ क्रेडिट कार्ड खंड के दिग्गजों में एचडीएफसी बैंक नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक के बावजूद एक बड़ा हिस्सा और शायद बाजार का सबसे बड़ा हिस्सा रखने में सफल रहा है।

Advertisement
First Published - July 14, 2021 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement