facebookmetapixel
Advertisement
क्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पारभारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?

फरवरी में क्रेडिट कार्ड से खर्च घटा, उपयोग की रफ्तार में तेजी बरकरार

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 7:55 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

जनवरी की तुलना में फरवरी महीने में क्रेडिट कार्ड से किया गया खर्च करीब 8 प्रतिशत कम हुआ है। हालांकि रफ्तार बनी हुई है और लगातार 12वें महीने क्रेडिट कार्ड से किया गया खर्च 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी महीने में क्रेडिट कार्ड से खर्च 1.18 लाख करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 37 प्रतिशत ज्यादा है।

फरवरी में कम दिन होते हैं, जिसकी वजह से अन्य महीनों की तुलना में खर्च में गिरावट आती है। जनवरी महीने में खर्च 1.26 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था, जो अब तक दर्ज किए गए खर्च के रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर है।

क्रेडिट कार्ड से खर्च का रिकॉर्ड अक्टूबर महीने में दर्ज हुआ था, जब त्योहारों के कारण खर्च 1.29 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 23 में क्रेडिट कार्ड से किया गया खर्च लोगों द्वारा यात्रा और ई-कॉमर्स पर किए गए विवेकाधीन खर्च की वजह से हुआ है।

बैंकिंग उद्योग ने फरवरी में करीब 10 लाख कार्ड (9,13,727) कार्ड जोड़े हैं, जो प्रति माह के 12 से 15 लाख कार्ड के औसत की तुलना में कम है। इस समय चालू क्रेडिट कार्डों (CIF) की संख्या बढ़कर 833.6 लाख कार्ड हो गई है।

देश में सबसे अधिक क्रेडिट कार्ड HDFC Bank ने जारी किए हैं, जिसने फरवरी महीने में 63,867 कार्ड जोड़े हैं। वहीं SBI और Axis Bank ने क्रमशः 2,95,839 और 2,00,545 कार्ड जोड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ ICICI Bank ने करीब 82,543 कार्ड जोड़े हैं।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement