facebookmetapixel
Advertisement
रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियां

नकद भुगतान महंगा!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:15 PM IST

क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम को अगर बैंक के काउंटर पर नकद में जमा कराने की सोच रहे हैं, तो यह आपको महंगा पड़ सकता है।


दरअसल, क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक आईसीआईसीआई और एचडीएफसी ने इस तरह की जमा पर शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है।

एचएसबीसी भी जल्द ही इस बारे में अपने कदम की घोषणा करेगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड जैसे विदेशी बैंक भी क्रेडिट कार्ड के बकाया रकम को नकद में जमा कराने पर ग्राहकों से शुल्क वसूल रहे हैं।

अनुमान के मुताबिक, करीब 2.7 करोड़ के्रडिट कार्डधारकों में से करीब 25-30 फीसदी ग्राहक खर्च किए गए रकम को नकद में जमा कराते हैं। लेकिन अब ज्यादातर बैंक ग्राहकों को ऐसी सुविधा नहीं दे रहे हैं, या फिर इस पर शुल्क वसूल कर रहे हैं।

बैंकों की ओर से इस बारे में वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। आईसीआईसीआई बैंक, जिसके क्रेडिट कार्डधारकों की संख्या करीब 90 लाख है, उसने अपने ग्राहकों से ऐसी जमा पर हर बार 100 रुपये का शुल्क वसूलने की योजना बनाई है।

एचडीएफसी के शाखा में क्रेडिट कार्ड का बकाया नकद में जमा कराने पर हर बार 50 रुपये वसूला जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के सूत्रों ने बताया कि ग्राहकों से यह शुल्क शाखा में मुहैया कराए जाने वाली सुविधा के एवज में वसूला जाता है।

क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले निजी क्षेत्र के बैंक के एक अधिकारी का कहना है कि बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड के बकाया भुगतान के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके तहत ग्राहक ऑनलाइन, चेक आदि से भुगतान कर सकते हैं। इसके बावजूद अगर ग्राहक बैंक की शाखा में जाकर नकद भुगतान करते हैं, तो उनसे सुविधा शुल्क के तौर पर बैंक की ओर से ट्रांजेक्शन शुल्क वसूला जाएगा।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड के बकाया रकम का नकद भुगतान करने पर 99 रुपये शुल्क के तौर पर वसूलता है। बैंक के एक अधिकारी का कहना है कि क्रेडिट कार्डधारक आमतौर पर बैंक की शाखा में नहीं जाते हैं। ऐसे में नकद भुगतान करने पर उनसे सुविधा शुल्क वसूला जाता है।

हालांकि एक्सिस, सिटी बैंक और एचएसबीसी फिलहाल ग्राहकों से इस तरह का कोई शुल्क नहीं वसूल कर रही है, लेकिन लागत कम करने के मद्देनजर बैंक इस तरह के शुल्क की योजना बना सकता है।

महंगा पड़ेगा क्रेडिट कार्ड का नकद भुगतान

क्रेडिट कार्ड के बकाया के नकद भुगतान पर बैंक वसूलेंगे शुल्क

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 12:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement