facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

बैंक ऑफ इंडिया ने देश में 111 नई शाखाएं खोलीं

Advertisement

’बैंक ऑफ इंडिया की दिसंबर 2024 तक देश में 5,202 शाखाएं थीं।

Last Updated- March 04, 2025 | 11:06 PM IST
Bank of India will enter wealth management business, will raise money from HNIs संपत्ति प्रबंधन कारोबार में उतरेगा बैंक ऑफ इंडिया, HNI से जुटाएगा धन

सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को बताया कि उसने देश के शहरी और कस्बाई केंद्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 111 नई शाखाएं खोली हैं।

बीओआई ने हैदराबाद फील्ड जनरल मैनेजर ऑफिस (एफजीएमओ) के तहत 17 शाखाएं, चेन्नई एफजीएमओ के तहत 14 शाखाएं, पुणे एफजीएमओ के तहत 13 शाखाएं, नई दिल्ली एमजीएमओ के तहत 12 शाखाएं और भोपाल एमजीएमओ के तहत 11 शाखाएं खोली गई हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ और लखनऊ एफजीएमओ के तहत क्रमश: 10-10 शाखाएं खोली गई हैं।

बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी रजनीश कर्नाटक ने बताया, ‘इस विस्तार से हमारी उपस्थिति प्रमुख शहरी और गैर शहरी केंद्रों में मजबूत हुई है।’ इससे बैंक का नेटवर्क बढ़ा है। बैंक का ध्येय अपनी पहुंच बढ़ाना, ग्राहकों के लिए सहूलियत बढ़ाना और ग्राहकों को अधिक व्यक्तिगत बैंकिंग का अनुभव प्रदान करना है।

कर्नाटक ने कहा, ‘यह पहल हमारे वित्तीय समावेशन और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने के अनुरूप है।’बैंक ऑफ इंडिया की दिसंबर 2024 तक देश में 5,202 शाखाएं थीं।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement