facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

करीब 9 साल के उच्च स्तर पर बैंक ऋण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:45 PM IST

 वाणिज्यिक बैंकों के ऋण में वृद्धि करीब 9 महीने के उच्च स्तर पर है और इसमें 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 15.5 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। हाल में जारी भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक यह 1 नवंबर, 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है, जब वृद्धि 16.1 प्रतिशत थी।
चालू वित्त वर्ष में अब तक बैंकों ने 5.66 लाख करोड़ रुपये कर्ज दिए हैं। इंडिया रेटिंग्स में डायरेक्टर एवं हेड, फाइनैंशियल इंस्टीट्यूशंस प्रकाश अग्रवाल ने कहा, ‘व्यवस्था में ऋण में वृद्धि तेज है और यह कई साल के उच्च स्तर पर है। लेकिन 20 प्रतिशत बढ़ोतरी चुनौतीपूर्ण नजर आती है क्योंकि ज्यादातर कर्ज खुदरा क्षेत्र में लिया गया है।’ उन्होंने कहा कि ऋण में वृद्धि 20 प्रतिशत हो, इसके लिए आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बहुत तेज होनी चाहिए और इसके लिए जमा में भी बढ़ोतरी करनी होगी।
आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल की तुलना में जमा में 9.5 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इस वित्त वर्ष में जमा में वृद्धि, ऋण वृद्धि से पिछड़ रही है। इसे देखते हुए विश्लेषकों में यह चिंता है कि कम जमा ऋण में वृद्धि की राह में बड़ा व्यवधान बन सकती है। मैक्वैरी  रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘हम कर्ज में वृद्धि में स्थिर आधार पर व्यापक विस्तार देख रहे हैं, भले ही ब्याज दरें बढ़ी हैं। इसे हमने सकारात्मक रूप में लिया है। 

Advertisement
First Published - September 9, 2022 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement