facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

बैंक प्रमुखों को मिलेगा कार्य विस्तार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:25 AM IST

वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 3 प्रबंध निदेशकों व मुख्य कार्याधिकारियों (एमडी और सीईओ) और 11 कार्यकारी निदेशकों (ईडी) का कार्यकाल 2 साल तक या उनकी सेवानिवृत्ति तक (जो भी पहले हो) बढ़ाए जाने की सिफारिश की है। इसका मकसद महामारी को देखते हुए सरकारी बैंकों के कामकाज में स्थिरता सुनिश्चित करना और निरंतरता बनाए रखना है। इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने बैंक्स बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) द्वारा बैंक के प्रमुखों के पद पर नए अभ्यर्थियों के चयन के पहले कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को पत्र लिखकर इस कदम का सुझाव दिया है।
इस माह की शुरुआत में लिखे पत्र में पंजाब नैशनल बैंक के एमडी और सीईओ एसएस मल्लिकार्जुन राव का कार्यकाल 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ाए जाने की सिफारिश की गई है, जब उन्हें सेवानिवृत्त होना है। राव का कार्यकाल एमडी और सीईओ के पद पर इस साल 18 सितंबर को पूरा होने वाला है।
इसी तरह से डीएफएस ने यूको बैंक के एमडी और सीईओ अतुल कुमार गोयल का कार्यकाल 2 साल के लिए बढ़ाने का सुझाव दिया है। इनका कार्यकाल 1 नवंबर को खत्म हो रहा है। बैंक आफ महाराष्ट्र के एमडी और सीईओ एएस राजीव का कार्यकाल भी 1 दिसंबर के बाद 2 साल बढ़ाए जाने की सिफारिश की गई है।
वहीं ईडी का कार्यकाल 2 साल या 60 वर्ष की उम्र तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है, जो पहले हो। बैंक आफ बड़ौदा के ईडी शांति लाल जैन और अजय के खुराना को 2 साल का कार्यविस्तार देने की सिफारिश की गई है। केनरा बैंक के ए मणिमेखलई और बैंक आफ इंडिया के पीआर राजगोपाल का कार्यकाल भी ईडी पद के लिए 2 साल के लिए बढ़ाने की सिफारिश की गई है।
पंजाब नैशनल बैंक के संजय कुमार और विजय दुबे, यूनियन बैंक आफ इंडिया के गोपाल सिंह गुसाईं और मानस राजन विश्वाल, बैंक आफ बड़ौदा के विक्रमादित्य सिंह खिची, इंडियन बैंक के शेनॉय विश्वनाथ विट्टल, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के आलोक श्रीवास्तव का कार्यकाल उनकी सेवानिवृत्ति तक बढ़ाए जाने की सिफारिश की गई है।
सूत्रों ने बताया कि डीओपीटी को लिखे पत्र में डीएफएस ने कहा है कि इस प्रस्ताव को वित्त मंत्री की मंजूरी मिल गई है।
उन्होंने कहा कि बैंक बोर्ड आफ ब्यूरो से परामर्श के बाद डीओपीटी को प्रस्ताव भेजा गया है और इस मामले में अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति करेगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शीर्ष पदों पर निजी क्षेत्र से वरिष्ठ अधिकारी लाए जाने की सरकार की कवायदों के बीच यह फैसला हुआ है।
बीबीबी ने 16 जून के एक नोटिस में पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी पद पर पूर्णकालिक नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा था।
इसके लिए 45 से 57 साल की उम्र सीमा और मुख्य धारा की बैंकिंग में अनुभव और कम से कम एक साल तक बोर्ड के स्तर का अनुभव मांगा गया था। इसके लिए बड़े सरकारी बैंकों के एमडी और सीईओ के बराबर देयताओं की पेशकश की गई थी। कार्यकाल बढ़ाने के डीएफएस के प्रस्ताव के बाद, जो डीओपीटी द्वारा स्वीकार किए जाने की संभावना है, सरकारी बैंकों में निजी क्षेत्र से आने को इच्छुक लोगों का इंतजार कुछ समय बढ़ गया है।

Advertisement
First Published - July 26, 2021 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement