facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

अतनु चक्रवर्ती ने HDFC Bank के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, केकी मिस्त्री बने अंतरिम प्रमुख

Advertisement

HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया, जबकि केकी मिस्त्री को RBI की मंजूरी के बाद तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया

Last Updated- March 19, 2026 | 9:09 AM IST
Atanu Chakraborty
अतनु चक्रवर्ती, पार्ट-टाइम चेयरमैन, HDFC बैंक

HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने बुधवार देर रात शेयर बाजार को दी जानकारी में यह बताया। बैंक ने यह भी कहा कि केकी मिस्त्री (Keki Mistry) को 19 मार्च 2026 से तीन महीने के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके लिए आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल चुकी है।

केकी मिस्त्री फिलहाल बैंक के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं। वह पहले एचडीएफसी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और सीईओ रह चुके हैं, जो 1 जुलाई 2023 को HDFC बैंक में विलय हो गई थी।

HDFC बैंक में यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब बैंक हाल ही में बड़े विलय के बाद अपनी संरचना को मजबूत कर रहा है। नए अंतरिम चेयरमैन के रूप में केकी मिस्त्री की नियुक्ति बैंक के लिए अहम मानी जा रही है।

चक्रवर्ती ने क्यों दिया इस्तीफा

अतनु चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पिछले दो साल में बैंक के अंदर कुछ ऐसी बातें और कामकाज देखने को मिले, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता से मेल नहीं खाते। इसी कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान HDFC लिमिटेड और HDFC बैंक के विलय का जिक्र किया, जिससे बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस विलय के पूरे फायदे अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं।

वहीं, बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि चक्रवर्ती के इस्तीफे के पीछे कोई और कारण नहीं है। बोर्ड ने उनके योगदान की सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

1985 बैच के IAS अ​धिकारी रहे चक्रवर्ती

अतनु चक्रवर्ती 1985 बैच के आईएएस अधिकारी (गुजरात कैडर) रहे हैं और उन्होंने 35 साल से ज्यादा समय तक सरकारी सेवा की है। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव रहे। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) का नेतृत्व किया। वित्त, पेट्रोलियम, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग जैसे क्षेत्रों में काम किया। उन्हें 2021 में HDFC बैंक का पार्ट-टाइम चेयरमैन बनाया गया था।

Advertisement
First Published - March 19, 2026 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement