facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

सतर्कता के बीच रिजर्व बैंक को आस

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:36 AM IST

कोविड-19 की दूसरी लहर से मांग पर हुई असर के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है सतर्कता और सावधानी बरतने के बीच अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीदें भी बंधने लगी हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि दूसरे आर्थिक संकेतक अर्थव्यस्था के पटरी पर आने का संकेत देने लगे हैं। केंद्रीय बैंक ने ‘स्टेट ऑफ द इकोनॉमी’ पर जून में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था कोविड महामारी से जूझ रही है, लेकिन सतर्कता के बीच उम्मीदें भी बंधी हैं।
आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘मौजूदा परिस्थितियों के बीच कोविड महामारी से केवल आंतरिक स्तर पर मांग प्रभावित हुई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि कृषि एवं बिना संपर्क के साथ मुहैया की जाने वाली सेवाएं बहुत अधिक प्रभावित नहीं हुई हैं। महामारी के बीच बरती जाने वाली सावधानियों के बीच औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी आई है।’
सांख्यिकी और गणितीय प्रारूपों का हवाला देते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा कि जुलाई के शुरुआत तक हालात काफी सुधर जाएंगे। आरबीआई ने इस बात पर जोर दिया कि टीकाकरण की रफ्तार आने वाले समय में अर्थव्यवस्था की चाल सुनिश्चित होगी। ‘स्टेट ऑफ द इकोनॉमी’ रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी के असर से उबरने और दोबार रफ्तार हासिल करने की क्षमता देश की अर्थव्यवस्था में है।
आरबीआई ने जून में मौद्रिक नीति समीक्षा में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए संशोधित कर 9.5 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने 10.5 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान जताया था। आरबीआई ने यह सोचकर यह अनुमान दिया था कि दूसरी लहर का असर पहली तिमाही तक सीमित रह जाएगा और और इसके बाद पिछले वर्ष के न्यून आधार की वजह से वृद्धि दर का आंकड़ा अधिक रहेगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक एक स्वतंत्र मौद्रिक नीति आगे बढ़ा रही है और इस पर राजकोषीय असर आने नहीं दिया जा रहा है। आरबीआई ने कहा कि महामाी की दूसरी लहर के बावजूद वर्ष 2021-22 में अब तक जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे राज्यों के राजस्व संग्रह पर कोई खास असर नहीं होगा। मई में जीएसटी संग्रह 1,0,709 करोड़ रुपये रहा था। यह रकम पिछले वर्ष की समान अवधि में संग्रहित आंकड़े से 65 प्रतिशत अधिक था।

Advertisement
First Published - June 16, 2021 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement