facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

विदेशी मुद्रा जमाओं पर 2 बैंकों ने ब्याज दरों में किया इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:37 PM IST

देश के दो सबसे बड़े बैंकों भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने विदेशी मुद्रा नॉन रेजिडेंट (एफसीएनआर) बैंक जमाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पिछले सप्ताह 31 अक्टूबर, 2022 तक के लिए एफसीएनआर बैंक जमाओं पर ब्याज सीमा शिथिल की है, जिसके बाद बैंकों ने यह फैसला किया है।
एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक यूएस डॉलर श्रेणी की जमाओं पर 2  और 3 साल परिपक्वता अवधि होने पर ब्याज दर 85 आधार अंक बढ़ाकर क्रमशः 2.85 प्रतिशत और 3 प्रतिशत कर दिया है। वहीं 3 साल से ऊपर की परिपक्वता पर ब्याज 80 आधार अंक बढ़ाया गया है। इस तरह से 3 साल से ज्यादा और 4 साल से कम परिपक्वता पर ब्याज दर 3.10 प्रतिशत, 4 साल और 5 साल से कम परिपक्वता वाले जमा पर ब्याज दर 3.15 प्रतिशत और 5 साल परिपक्वता पर ब्याज 3.25 प्रतिशत हो गया है।
इसी तरह से ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग पर ब्याज भी 25 आधार अंक बढ़ाया गया है।
आईसीआईसीआई बैंक ने भी अमेरिकी डॉलर जमा पर ब्याज दर बढ़ाया है। पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक ने रुपये में गिरावट और विदेशी मुद्रा भंडार कम होने के कारण डॉलर आकर्षित करने के लिए कुछ कदम उठाए थे।

Advertisement
First Published - July 12, 2022 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement