facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का मास्टरस्ट्रोक: AIF योजनाओं के लिए फास्ट-ट्रैक व्यवस्था शुरू, अब कम समय में लॉन्च होंगे फंडबाजार का मेगा कमबैक: अप्रैल में ₹51 लाख करोड़ बढ़ा निवेशकों का पैसा, मार्केट कैप में रिकॉर्ड उछालQ4 Results: ACC, अदाणी पोर्ट्स, नालको से लेकर वारी एनर्जीज तक; किस कंपनी ने कितना कमाया?करिश्मा कपूर के बच्चों को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, पिता संजय कपूर की संपत्ति पर लगी रोकभारत और इटली मिलकर बनाएंगे घातक हथियार,रक्षा औद्योगिक ढांचे पर बनी सहमति; सुरक्षा होगी और मजबूतसमुद्र में बढ़ी भारत की ताकत: नौसेना और DRDO ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षणSC का ऐतिहासिक रुख: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग पर नहीं थोप सकते अनचाहा गर्भ, कानून में बदलाव के संकेतबाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 583 अंक टूटा, क्रूड ऑयल और ईरान-अमेरिका तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशनHindustan Unilever Q4 Results: मुनाफा 21.4% उछला, निवेशकों को मिलेगा ₹22 का बंपर डिविडेंडकॉग्निजेंट में छंटनी का ‘प्रोजेक्ट लीप’: 15,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, भारत में सबसे ज्यादा असर

ऐक्सिस ने घटाया बचत खाते पर ब्याज

Advertisement

बचत खाते में जमा पर ब्याज 25 आधार अंक घटाए जाने से वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल जून तिमाही बैंक का मुनाफा 5 आधार अंक बढ़ेगा।

Last Updated- April 15, 2025 | 11:05 PM IST
Axis Bank

देश के निजी क्षेत्र के तीसरे बड़े बैंक ऐक्सिस बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दल 25 आधार अंक घटा दिया है, जो 15 अप्रैल से लागू होगा। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक सालाना 50 लाख रुपये तक जमा पर बैंक 2.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, जबकि 50 लाख रुपये से 2,000 करोड़ रुपये तक जमा पर ब्याज 3.25 प्रतिशत सालाना है। 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा पर ब्याज दर ओवरनाइट मुंबई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (एमआईबीओआर) के साथ 70 आधार अंक ब्याज है। 

मंगलवार को बीएसई में ऐक्सिस बैंक के शेयर 4.18 प्रतिशत बढ़कर 1,114.05 रुपये पर बंद हुए, क्योंकि बचत खाते पर ब्याज कम होने से बैंक का मुनाफा चालू तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही) में बढ़ेगा। वहीं देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने इस सप्ताह की शुरुआत में 50 लाख रुपये तक जमा पर बचत खाते पर ब्याज दर 3 प्रतिशत से 25 आधार अंक घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया था। वहीं 50 लाख से ऊपर जमा पर बैंक 3.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, जो 12 अप्रैल से लागू है। बीएसई में एचडीएफसी के शेयर 3.23 प्रतिशत बढ़कर 1,864.90 रुपये पर बंद हुए।  

मैक्वैरी कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक बचत खाते में जमा पर ब्याज 25 आधार अंक घटाए जाने से वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल जून तिमाही बैंक का मुनाफा 5 आधार अंक बढ़ेगा। आईसीआईसीआई बैंक ने अभी बचत खाता में जमा पर ब्याज दर में कटौती नहीं की है और अभी भी वह 50 लाख रुपये जमा पर 3 प्रतिशत और इससे ऊपर जमा पर 3.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।भारतीय स्टेट बैंक पहले से ही बचत खाते में 10 करोड़ रुपये तक जमा पर 2.7 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, जो तुलनात्मक रूप से कम है।

Advertisement
First Published - April 15, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement