facebookmetapixel
Advertisement
Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Today: बाजार में आज दिखेगा दबाव! GIFT Nifty लाल, लेकिन एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजीStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंची

Telangana Election 2023: निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की

Advertisement

फॉर्म-26 में अपने आपराधिक इतिहास, संपत्ति, देनदारियों और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी की घोषणा करते हुए एक हलफनामा दाखिल करना होगा।

Last Updated- November 03, 2023 | 2:16 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: Sixth phase of voting today, 58 seats will be contested लोक सभा चुनाव 2024: छठें चरण का मतदानआज, 58 सीटों पर होगी जोर आजमाइश

भारत निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी और इसे तेलंगाना राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन दायर करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी और 10 नवंबर तक इन्हें हर कार्यदिवस पर पूर्वाह्न 11 बजे से दिन में तीन बजे तक स्वीकार किया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को की जाएगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। नामांकन दाखिल करते समय निर्वाचन अधिकारी (आरओ) के कार्यालय से 100 मीटर की परिधि के भीतर उम्मीदवार के काफिले में केवल तीन वाहनों को जाने की अनुमति है, जबकि आरओ के कमरे के अंदर, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्तियों को जाने की अनुमति है।

नामांकन पत्र के साथ फॉर्म-26 भरेंगे उम्मीदवार 
नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार को फॉर्म-26 में अपने आपराधिक इतिहास, संपत्ति, देनदारियों और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी की घोषणा करते हुए एक हलफनामा दाखिल करना होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि कुछ स्थानों पर यह शाम चार बजे समाप्त होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 2:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement