facebookmetapixel
Advertisement
LIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?

MP Elections: चौहान ने वहां भी पुल बनाने का वादा किया जहां कोई नदी नहीं है- कमलनाथ

Advertisement

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Elections) के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Last Updated- October 22, 2023 | 7:12 PM IST
Bharat Jodo Yatra Rajasthan

MP Asssembly Elections: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को दावा किया कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव के इस मौसम में घोषणाओं की झड़ी लगा चुके हैं और यहां तक कि जहां कोई नदी नहीं है वहां भी पुल बनाने का वादा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Elections) के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

कमलनाथ ने सिवनी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार आनंद पंजवानी के समर्थन में गोपालगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शिवराज सिंह चौहान एक के बाद एक वादे कर रहे हैं और अब तक उन्होंने (जनता के कल्याण के लिए) 22,000 से अधिक घोषणाएं की हैं।’’

पंजवानी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मौजूदा विधायक दिनेश राय से है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘वह (चौहान) चुनावी मौसम में वादे करने में लगे हैं। जहां नदी नहीं है, वहां भी पुल बनाने का वादा कर रहे हैं।’’

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘एक और बात, उनकी सरकार ने घर-घर शराब पहुंचा दी है, जो उनकी बड़ी उपलब्धि है।’’

कांग्रेस नेता ने चौहान पर लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सरकार चलाने और बड़ी बड़ी बातें करने में बहुत अंतर है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में अब ‘‘50 प्रतिशत कमीशन’’ राज कायम है और राज्य में सभी अवैध काम 50 प्रतिशत कमीशन देकर किये जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 50 एकड़ जमीन वाले भी 50 प्रतिशत कमीशन देकर आसानी से गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 7:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement