facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव

व्यापार घाटा नए रिकॉर्ड पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:33 PM IST

कच्चे तेल, सोने व कोयले का आयात बढ़ने से जून में भारत का व्यापार घाटा 26.18 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक जून महीने में निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 23.52 प्रतिशत बढ़कर 40.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं आयात 57.55 प्रतिशत बढ़कर 66.31 अरब डॉलर हो गया है।
जून महीने में पेट्रोलियम उत्पादों, रसायनों, कृषि उत्पादों, रत्न एवं आभूषण के निर्यात में उल्लेखनीय तेजी आई है, वहीं कुछ वस्तुओं के निर्यात में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
उदाहरण्इ के लिए जीनियरिंग के सामान की निर्यात में एक चौथाई हिस्सेदारी होती है, जिसमें पिछले साल की समान अवधि की तुलना में महज 3 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई औऱ कुल निर्यात 9.57 अरब डॉलर रहा है।
इंजीनियरिंग ऐंड एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल आफ इंडिया (ईईपीसी) के चेयरमैन महेश देसाई ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती  का असर ट्रेड और भारत के
इंजीनियरिंग निर्यात पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की तमाम अगड़ी अर्थव्यवस्थाएं मंदी की ओर जा रही हैं ऐसे में व्यापार निश्चित रूप से प्रभावित होगा।

Advertisement
First Published - July 15, 2022 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement