facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

तेलंगाना राइजिंग सम्मेलन में ₹5.39 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, डेटा सेंटर से टाउनशिप तक के हुए सौदे

Advertisement

सम्मेलन के दूसरे दिन सूचना प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, खेल-कूद और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में लगभग 2.49 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ

Last Updated- December 09, 2025 | 10:46 PM IST
Revanth Reddy
सम्मेलन में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी

वैश्विक सम्मेलन’ में रिलायंस के वन्य-जीव संरक्षण कार्यक्रम वनतारा से लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के 10,000 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड टाउनशिप और फिल्म स्टूडियो तक के 5.39 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए हैं।

सम्मेलन के दूसरे दिन सूचना प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, खेल-कूद और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में लगभग 2.49 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इन्फ्राकी डीसी पार्क्स ने तेलंगाना में एक वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) और एआई संचालित हाइपरस्केल डेटा सेंटर परिसर स्थापित करने के लिए बड़े रणनीतिक निवेश का प्रस्ताव दिया है। 1 गीगावॉट वाले इस डेटा पार्क में लगभग 70,000 करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है।

दूसरे दिन कुछ खास निवेश फार्मास्युटिकल क्षेत्र में हुए। इनमें बायोलॉजिकल ई ने बड़े स्तर पर टीका, अनुसंधान एवं विकास (आरऐंडडी) और अनुबंध विकास एवं विनिर्माण संगठन (सीडीएमओ) इकाइयों के लिए 3,500 करोड़ रुपये के विस्तार की योजना, भारत बायोटेक की 1,000 करोड़ रुपये की इकाई, अरबिंदो फार्मा की कॉम्प्लेक्स जेनेरिक्स, इंजेक्शन, ओरल सॉलिड फॉर्मूलेशन, बायोसिमिलर और बायोलॉजिक्स में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये की योजना और ग्रैन्यूल्स इंडिया का पेप्टाइड्स के विनिर्माण के लिए 1,200 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

जेसीके इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स ने भी 9,000 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर इकाई और एंसिलरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए योजना पेश की। एजीपी ग्रुप ने 6,750 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 1 गीगावॉट के डेटा सेंटर परिसर और बीईएसएस (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) संयंत्र का प्रस्ताव रखा।

वनतारा ने वैश्विक स्तर की वाइल्डलाइफ कंजर्वेटरी और नाइट सफारी बनाने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ अपनी साझेदारी को औपचारिक रूप दिया। इस कार्यक्रम का मकसद देश के वन्य-जीव पुनर्वास तंत्र को बेहतर बनाना और साथ ही दुनिया भर में बेंचमार्क वाला पर्यटक अनुभव प्रदान करना है।

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement