facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड

दिसंबर में सेवा गतिविधियां तीन माह के निचले स्तर पर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:12 AM IST

कोविड के कारण मांग में कमी और प्रतिस्पद्र्घी दबाव के कारण भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां दिसंबर में धीमी गति से बढ़ीं और यह तीन महीने के निचले स्तर पर रही। सेवा क्षेत्र के लिए आईएचएस मार्किट परचेंजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) से यह पता चला है। नकदी की चिंता के कारण कंपनियों ने भर्तियां घटाई हैं।
दिसंबर में सेवा क्षेत्र का पीएमआई 52.3 रहा जबकि नवंबर में यह 53.7 पर था। दिसंबर में सेवा क्षेत्र का पीएमआई अक्टूबर के बाद सबसे कम रहा है। हालांकि 50 से ऊपर पीएमआई को वृद्घि का संकेत माना जाता है और इससे कम रहना संकुचन को दर्शाता है। सर्वेक्षण में कहा गया कि कंपनियों ने संकेत दिया कि नए कामों से वृद्धि को समर्थन मिला, लेकिन प्रतिस्पर्धी दबावों और कोविड-19 महामारी ने इस पर अंकुश लगाया है।
आईएचएस मार्किट के आर्थिक सहायक निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि सेवा प्रदाताओं के मुताबिक कोविड-19 के मामलों में तेजी के चलते कारोबार प्रभावित हुआ और व्यापार अनिश्चितता बढ़ गई। कुछ कंपनियां वित्तीय अनिश्चितता का सामना कर रही है, जिसकी वजह से वे नई भर्तियां नहीं कर रही हैं। हालांकि कोविड-19 टीका उपलब्ध होन के बाद गतिविधियां सामान्य स्तर पर आ सकती हैं।
परिवहन, उपभोक्ता सेवाएं और वित्त एवं बीमा क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन सूचना एवं संचार, रियल एस्टेट तथा व्यावसायिक सेवाओं में  संकुचन देखा गया।

Advertisement
First Published - January 6, 2021 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement