facebookmetapixel
Advertisement
नई कार पर 4 और बाइक पर 6 साल का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस होगा जरूरी; आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?Balanced Hybrid Fund का बढ़ रहा क्रेज; SBI MF ने इस थीम पर लॉन्च किया NFO; 24 अगस्त तक लगा सकेंगे पैसाSBI पर 4 ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,370 तक दिया टारगेट, Gold Loan में करीब 100% उछालUP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल करUP में ₹10 लीटर बिकेगा गोमूत्र: बुलंदशहर से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा ₹2 प्रति लीटर कमीशनपति या पत्नी में से किसी एक को क्वार्टर मिला तो क्या दूसरे को मिलेगा HRA? सरकार ने संसद में दे दिया जवाबनतीजों के बाद Lupin में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दिए ₹2,600 तक के टारगेटExplainer: फ्रीलांसिंग से हुई कमाई? ‘Section 44ADA’ का उठाएं फायदा और समझें टैक्स छूट के सभी नियमSIF कैटेगरी में बढ़ा मुकाबला! एक साथ लॉर्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश का मौकाOla Electric पर SELL, 30 रुपये का टारगेट; शेयर में 23% गिरावट का डर क्यों?

राजमार्ग परियोजनाओं हेतु 4,500 करोड़ रुपये मंजूर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:07 PM IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भारतमाला योजना के तहत सरकार ने 4 सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 4,500 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
मंजूर की गई परियोजनाएं असम, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, चौड़ीकरण और उन्नयन की है।  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है कि भारतमाला योजना के तहत आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मदनपल्ली से पिलेरू के बीच एनएच-71 को चार लेन करने के लिए 1,852.12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
पिछले सप्ताह गडकरी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात कर राज्य की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की थी। गडकरी ने यह भी घोषणा की थी कि कर्नाटक और तेलंगाना के बीच एनएच150 सी के खंड में एक 6 लेन का नया राजमार्ग बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 972.06 करोड़ रुपये होगी।
अक्टूबर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मे सोलापुर-कुर्नूल-चेन्नई आर्थिक गलियारे के  हिस्से के रूप में एक परियोजना की निविदा जारी की थी। सरकार ने असम की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 1,694 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिसमें एनएच 127बी के 4 लेन निर्माण एवं उन्नयन पर अनुमानित लागत 1,522.91 करोड़ रुपये होगी।

Advertisement
First Published - February 22, 2022 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement