facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

खुदरा एवं मनोरंजन गतिविधियां शीर्ष पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:08 PM IST

कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार कम होने के बीच रविवार 20 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में आर्थिक गतिविधियों का हाल बताने वाले संकेतकों में अधिक हलचल देखी गई। अब देश में कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामले कम होकर 20,000 से भी कम रह गए हैं। खरीदारी और सैर-सपाटों के लिए भी लोग बड़ी तादाद में अपने घरों से निकल रहे हैं। सर्च इंजन गूगल ने कोविड महामारी की शुरुआत से इस संबंध में आंकड़े देने शुरू किए थे और तब से खरीदारी और सैर-सपाटों से जुड़ी गतिविधियां अपने शीर्ष स्तर पर पहुंच गईं। 2020 की शुरुआती अवधि की तुलना में यह रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में 5.1 प्रतिशत से अधिक रहीं।
लोग अब कार्यालय भी बड़ी संख्या में जाने लगे हैं। हालिया सप्ताह में इसमें तेजी दिखी। आवर वल्र्ड डेटा के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामलों का सात दिनों का मूविंग एवरेज 24,713 रह गया। पिछले सप्ताह सड़कों पर यातायात में भी तेजी दिखी। दिल्ली में सोमवार को सुबह 9 बजे सड़कों पर यातायात में 36 प्रतिशत कमी दर्ज की गई। पिछले सप्ताह इसमें थोड़ी अधिक 38 प्रतिशत कमी दिखी थी। रविवार को समाप्त हुए सप्प्ताह में देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में यातायात 2019 के स्तरों से 49 प्रतिशत कम है। पिछले सप्ताह यह 52 प्रतिशत कम रहा था।
देश में 20 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में नए वाहनों का पंजीकरण 2019 में समान सप्ताह की तुलना में 13.9 प्रतिशत कम रहा। पिछले सप्ताह यह 15.1 प्रतिशत कम रहा था। हालिया सप्ताह में 3,49,447 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ जबकि पिछले सप्ताह यह संख्या 3,35,363 रही थी। भारतीय रेल से माल ढुलाई में भी वृद्धि दर्ज की गई। हाल में समाप्त हुए सप्ताह में माल ढुलाई दर 8.6 प्रतिशत रही जो उससे पिछले सप्प्ताह 6.9 प्रतिशत दर्ज की गई थी। भारतीय रेल ने माल ढुलाई से राजस्व में 13.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की। पिछले सप्ताह रेलवे ने माल ढुलाई से 8.9 प्रतिशत राजस्व वृद्धि हासिल किया था। हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी देखी गई। रविवार को समाप्त हालिया सप्प्ताह में हवाई मार्ग से 21 लाख लोगों ने यात्रा की। उससे पिछले सप्ताह यह संख्या 18 लाख ही थी।
पिछले सप्ताह बिजली उत्पादन में भी इजाफा हुआ। साप्ताहिक आंकड़े छह महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। देश में बिजली कंपनियों ने रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में रोजाना औसत 402.9 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया। यह वित्त वर्ष 2021 के समान सप्ताह में हुए बिजली उत्पादन की तुलना में 6.5 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2020 की तुलना में यह 7.1 प्रतिशत अधिक रहा। उससे पिछले सप्ताह बिजली उत्पादन सप्ताह दर सप्ताह आधार पर 0.9 प्रतिशत अधिक रहा।
अर्थव्यवस्था की चाल पर नजर रखने के लिए इन संकेतकों पर नजर रखता है। वैश्विक स्तर पर भी विश्लेषक इन्हीं संकेतकों पर नजर रखते हैं क्योंकि आधिकारिक आंकड़े थोड़े अंतराल के बाद जारी किए जाते हैं। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के बाद इस पर अंकुश लगाने के लिए दुनिया भर में पाबंदियां लगा दी गईं। ये संकेतक कोविड की रोकथाम के किए गए उपायों के आर्थिक असर का आकलन करते हैं। गूगल अपने आंकड़े थोड़े अंतराल के बाद जारी करता है। ताजा आंकड़े 17 फरवरी तक के हैं। यातायात संबंधी आंकड़े 21 फरवरी सुबह तक के हैं। अन्य सभी आंकड़े रविवार 20 फरवरी 2021 के हैं।

Advertisement
First Published - February 21, 2022 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement