facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

निजी इक्विटी, उद्यम पूंजी निवेश रिकॉर्ड पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:30 PM IST

निजी इक्विटी (पीई) एवं उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश अक्टूबर में बड़े सौदे होने से 12.9 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। सलाहकार फर्म ईवाई और उद्योग निकाय आईवीसीए ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक अक्टूबर, 2020 में हुए 7.5 अरब डॉलर के पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश की तुलना में अक्टूबर, 2021 में यह आंकड़ा 71 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं सितंबर, 2021 की तुलना में यह आंकड़ा 2.5 गुना अधिक है जब पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश सिर्फ 5.2 अरब डॉलर रहा था। अगर लेनदेन की संख्या के हिसाब से देखें, तो अक्टूबर में संपन्न 127 सौदे एक साल पहले की समान अवधि में हुए 92 सौदों से अधिक हैं। लेकिन सितंबर, 2021 में यह संख्या 134 रही थी।  ईवाई के पार्टनर विवेक सोनी ने कहा कि वर्ष, 2021 में पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश लगातार बढ़ रहा है और यह अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है। इस साल अक्टूबर तक कुल पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश 65.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो वर्ष, 2020 के स्तर से 38 फीसदी अधिक है। दरअसल, अक्टूबर में अधिक मूल्य वाले सौदे होने से यह निवेश काफी बढ़ा। रिपोर्ट कहती है कि इस महीने में 10 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के 21 सौदे हुए जिनकी कुल राशि 10.9 अरब डॉलर की थी। रियल एस्टेट एवं ढांचागत क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में विशुद्ध पीई एवं वेंचर कैपिटल निवेश भी पिछले महीने 12.1 अरब डॉलर रहा, जो अक्टूबर, 2020 के 4.8 अरब डॉलर की तुलना में 2.5 गुना है।    

Advertisement
First Published - November 16, 2021 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement