facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

2027 तक जापान, जर्मनी से आगे निकलकर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा- पीयूष गोयल

Advertisement

'मोदी ने 10 साल में क्या किया? वह भारत को 11वें सबसे बड़े जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) से पांचवें सबसे बड़े जीडीपी पर ले गए।’

Last Updated- January 15, 2025 | 10:56 PM IST
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्टार्टअप पर से Angel Tax हटाया गया: पीयूष गोयल, Angel Tax removed from startups to attract investors: Piyush Goyal

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2027 तक जापान और जर्मनी से आगे निकलकर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

गोयल ने मंगलवार को यहां तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी ने 10 साल में क्या किया? वह भारत को 11वें सबसे बड़े जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) से पांचवें सबसे बड़े जीडीपी पर ले गए।’’

उन्होंने कहा कि (कांग्रेस नेता पी.) चिदंबरम ने 2014 में अनुमान लगाया था कि 30 वर्ष में भारत तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी वाला देश बन जाएगा। गोयल ने कहा, ‘‘ मोदी ने क्या किया? उन्होंने कहा था कि ‘मैं इसे आधे से भी कम समय में कर दूंगा और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मित्रों, 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा…जापान और जर्मनी से आगे…केवल 13 वर्षों में न कि 30 वर्षों में’… यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता तथा दृढ़ विश्वास है…।’’

साथ ही उन्होंने कहा कि 19 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। इनमें से आठ मुस्लिम बहुल, 10 ईसाई बहुल और एक बौद्ध बहुल देश है। उन्होने कहा ‘‘कुछ लोग जो भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, उसका इससे बेहतर जवाब कोई नहीं हो सकता।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ वह सच्ची धर्मनिरपेक्षता वाले सबसे समावेशी नेता हैं, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं, वह सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं।’’

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement