facebookmetapixel
Advertisement
नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोस

महंगाई के जख्म पर फिर से लगा मरहम

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:41 AM IST

वैश्विक मंदी के मोर्चे पर चारों ओर से तीर झेल रही सरकार को एक बार फिर महंगाई ने बख्श दिया है।


तेल और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में गिरावट के चलते महंगाई दर चार अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान गिरकर 11.44 फीसदी पर पहुंच गई। मुद्रास्फीति के आंकड़े गुरुवार दोपहर बाद ही जारी कर दिए गए जबकि आम तौर पर इसे देर शाम को जारी किया जाता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, गिरते शेयर बाजार को मरहम देने के लिए इसे कारोबारी समय के दौरान ही जारी कर दिया गया। सप्ताह भर पहले मुद्रास्फीति 11.80 फीसदी के स्तर पर थी।

नेफ्था, हवाई टर्बाइन ईंधन और फर्नेस ऑयल की कीमतों में नरमी के कारण र्इंधन की कीमतों का सूचकांक में 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान नेफ्था में 11 फीसदी, विमानन ईंधन में छह फीसदी और फर्नेस ऑयल में पांच फीसदी की गिरावट दर्ज हुई हालांकि बीटूमेन की कीमताें में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

हालांकि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान खाद्य खंड में फल एवं सब्जी, दाल और अनाज मंहगे हुए।

Advertisement
First Published - October 17, 2008 | 12:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement