facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गव

‘जब तक अमेरिका से नहीं मिलेगा फायदा, तब तक नहीं होगी कोई ट्रेड डील’, गोयल ने साफ किया भारत का रुख

Advertisement

गोयल का कहना है कि भारत अमेरिका के साथ तब तक कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा, जब तक उसे उचित कानूनी और नीतिगत उपायों के जरिए प्रतिस्पर्धी बढ़त हासिल न हो जाए

Last Updated- June 25, 2026 | 7:14 PM IST
Piyush Goyal
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकों का एक दौर पूरा किया था | फोटो: X@PiyushGoyal

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार ने अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत तब तक अमेरिका के साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा, जब तक कि अमेरिका अन्य प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं (मुकाबला करने वाले देशों) के मुकाबले भारत को बढ़त (कॉम्पिटिटिव एडवांटेज) देने के लिए सही कानूनी रास्ता और साधन नहीं ढूंढ लेता।

इस समय ब्रिटेन के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गए पीयूष गोयल ने लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “जब तक भारत को प्रतिस्पर्धी बढ़त देने वाला ढांचा (फ्रेमवर्क) फाइनल नहीं हो जाता, तब तक हम अमेरिका के साथ किसी भी समझौते को लागू नहीं कर सकते”।

गोयल ने आगे कहा कि अभी मुख्य रूप से इसी बात पर चर्चा चल रही है कि अमेरिका हमें यह बढ़त देने के लिए कौन से सही साधन और कानूनी रास्ते निकालता है। जिस दिन अमेरिका ऐसा कर लेगा, उसी दिन डील पक्की हो जाएगी।

Also Read: US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहीं

24 जुलाई को खत्म हो रहा है 10% टैरिफ

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का यह बयान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर के साथ नई दिल्ली में हुई व्यापार वार्ता के ठीक एक दिन बाद आया है। इस बैठक के तुरंत बाद लंदन पहुंचे गोयल ने कुछ पुराने फैसलों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा (पारस्परिक) टैरिफ को खारिज किए जाने के बाद, और अब इस 10 फीसदी टैरिफ के साथ, जो 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है, हमारे पास उस समझौते को लागू करने की कोई ठोस वजह होनी चाहिए, जिस पर हम सहमत हुए थे।”

Advertisement
First Published - June 25, 2026 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement