facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

36,578 करोड़ रुपये के मुद्रा ऋण जारी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:32 PM IST

वित्त वर्ष के पहले 2 महीने में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत उधारी लेने वाले 54 लाख लोगों को करीब 36,578 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए गए हैं। इसमें से 35,598 करोड़ रुपये सभी 3 श्रेणियों शिशु, किशोर और तरुण योजना के तहत उधारी लेने वालों को दिया गया है।
इस योजना के तहत जारी किए गए कर्ज के तिमाही आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अप्रैल-जुलाई 2021 के बीच बैंकों ने 44,126 करोड़ रुपये ऋण मंजूर किए, जिसमें से 38,668 करोड़ रुपये कर्ज दे दिया गया।
मुद्रा योजना लागू होने के 7 साल के दौरान 35.3 करोड़ उधारी लेने वालों के लिए कुल 19.22 लाख करोड़ रुपये कर्ज मंजूर किया गया।  पीएम मुद्रा योजना अप्रैल 2015 में शुरू की गई, जिसके तहत बैंक और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां विनिर्माण, ट्रेडिंग, सर्विस और कृषि संबंधी गतिविधियं से जुड़े नए उद्यमियों सहित छोटी कारोबारी इकाइयों को 10 लाख रुपये तक का कर्ज मुहैया कराते हैं। ये कर्ज 3 श्रेणियों शिशु (जिसमें 50,000 रुपये तक का कर्ज जारी होता है) किशोर (जिसमें 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का कर्ज मिलता है) और तरुण (जिसमें 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का कर्ज मिलता है) शामिल है।
मंजूर किए गए 19.22 लाख करोड़ रुपये कर्ज में से 8 लाख करोड़ रुपये 30.25 करोड़ लोगों को शिशु श्रेणी में जारी किया गया है। वहीं 4.4 करोड़ लोगों को 6.67 लाख करोड़ रुपये किशोर श्रेणी और 70 लाख लोगों को 4.51 लाख करोड़ रुपये तरुण श्रेणी में जारी किया गया है।
वित्त वर्ष 2021-22  में 5.37 करोड़ खातों में 3.39 लाख करोड़ रुपये जारी किए गए।

Advertisement
First Published - June 1, 2022 | 1:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement