facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीM&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीआज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’कोयला उत्पादन में बड़ा उछाल, सरकार ने जारी किए नए आंकड़ेVedanta का बड़ा ऐलान! इस साल 20,000 करोड़ रुपये घटाएगी कर्जचीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी

मई में घटेगा एमएफआई का संग्रह

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:27 AM IST

कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन के कारण मई 2021 में माइक्रोफाइनैंस क्षेत्र के संग्रह में 10 से 15 प्रतिशत की कमी आ सकती है। इंडिया रेटिंग्स के मुताबिक माइक्रोफाइनैंस इंस्टीट्यूशंस (एमएफआई) में यह अंतर ज्यादा हो सकता है, जो उनके कार्यक्षेत्र व उस इलाके में लगे प्रतिबंधों पर निर्भर होगा।
इंडिया रेटिंग्स ने अपने माइक्रोफाइनैंस आउटलुक में अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 21 में एमएफआई की क्रेडिट लागत 3 से 8 प्रतिशत के बीच रह सकती है। पहली लहर के दौरान संग्रह में बहुत कमी आई थी, जो सितंबर 2020 के बाद सामान्य हो गई थी।
अप्रैल-मई अवधि के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए रेटिंग एजेंसी ने कहा कि एमएफआई और लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) के संग्रह में मासिक आधार पर अप्रैल 2021 में 3 से 5 प्रतिशत की गिरावट आई है और मई, 2021 के पहले पखवाड़े मेंं संग्रह 5 से 7 प्रतिशत कम हुआ है।
इस बार महामारी व्यापक रूप से गांवों में पहुंच गई है। कोविड की पहली लहर में ग्रामीण इलाकों में असर कम था और शहरी इलाके ज्यादा प्रभावित हुए थे। ऐसे में वित्त वर्ष 21 की दूसरी छमाही में बहुत तेज रिकवरी हुई।

Advertisement
First Published - May 25, 2021 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement