facebookmetapixel
Advertisement
Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे; ऑटो-रियल्टी शेयरों ने बढ़ाया दबावहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चालराम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्ट

डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के हर पक्ष को जानें, विशेषज्ञों के जरिए

Advertisement

बीते सप्ताह शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 85.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Last Updated- January 05, 2025 | 9:47 PM IST
Dollar Vs Rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर

बीते सप्ताह शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 85.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।रुपये की विनिमय दर में आ रही गिरावट के बीच विशेषज्ञों ने कहा है कि घरेलू मुद्रा के मूल्य में गिरावट से आयातित कच्चे माल के महंगा होने से उत्पादन लागत बढ़ेगी और कुल मिलाकर देश में महंगाई बढ़ सकती है जिससे आम लोगों की जेब पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण, भारत की मुद्रास्फीति पर बहुत प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि बीते वर्ष रुपये में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट के बावजूद यह एशिया के अपने समकक्ष देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 85.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले साल रुपये की विनिमय दर में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट आई है।

आम लोगों की जिंदगी पर क्या पड़ेगा प्रभाव –

डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में कमी के कारण आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर जाने-माने अर्थशास्त्री और मद्रास स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के निदेशक प्रोफेसर एन आर भानुमूर्ति ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में गिरावट आयातित मुद्रास्फीति (आयातित महंगे कच्चे माल) से चीजें महंगी होंगी। हालांकि, अगर इससे निर्यात को गति मिलती है तब आर्थिक वृद्धि और रोजगार पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।….यदि रुपये में गिरावट बाजार की ताकतों (मांग और आपूर्ति) के कारण होती है, तो उत्पादन वृद्धि और महंगाई दोनों बढ़ेंगे।’’

इस बारे में आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के निदेशक (जिंस और मुद्रा) नवीन माथुर ने कहा, ‘‘रुपये की विनिमय दर में गिरावट का सबसे बड़ा असर महंगाई बढ़ने के रूप में होता है क्योंकि आयातित कच्चे माल और उत्पादन की लागत बढ़ जाती है जिसका बोझ अंतत: उपभोक्ताओं को उठाना होता है। इससे विदेश यात्रा और दूसरे देश में जाकर पढ़ाई करना महंगा हो जाता है।’’

ITC- ITC Hotels डीमर्जर, शेयर कीमतों पर क्या कह रहें हैं बाजार विशेषज्ञ

कमजोर रुपये से भारतीय अर्थव्यवस्थता कितनी होगी प्रभावित –

अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर भानुमूर्ति ने कहा, ‘‘यदि विनिमय दर पूरी तरह से बाजार की ताकतों के कारण बदल रही है, तो निर्यात और आयात में स्वतः समायोजन होगा। हालांकि, केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप के बारे में चर्चाएं हैं और हाल ही में सोने की खरीद के कारण चालू खाते के घाटे (कैड) में वृद्धि हुई है। कमजोर विनिमय दरों से आयात महंगा होता है, इससे देश में महंगाई बढ़ सकती है। इसका विभिन्न क्षेत्रों पर नकारात्मक असर होता है।’’

उन्होंने कहा, हालांकि, इस बार दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण भारत की मुद्रास्फीति पर बहुत प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। अगर प्रभाव होगा भी तो वह सीमित होगा। उल्लेखनीय है कि वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा शुक्रवार को 0.43 प्रतिशत गिरकर 75.60 डॉलर प्रति बैरल पर था।

इस बारे में माथुर ने कहा, ‘‘कमजोर रुपया ईंधन और इलेक्ट्रॉनिक जैसे आयातित सामानों की लागत में वृद्धि का कारण बनता है, जिससे मुद्रास्फीति बढ़ सकती है और क्रय शक्ति कम हो सकती है। विदेशी मुद्रा में कर्ज लेने वाली कंपनियों को भुगतान की अधिक लागत चुकानी पड़ेगी। और आयातित कच्चे माल पर निर्भर इकाइयों को कम लाभ मार्जिन देखने को मिल सकता है। साथ ही, यह भारत में विदेशी निवेश प्रवाह को सीमित कर सकता है’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी तरफ, निर्यात से जुड़ी कंपनियों को स्थानीय मुद्रा के मूल्य में गिरावट का लाभ मिल सकता है। इसका कारण वे चीन के मुकाबले अधिक प्रतिस्पर्धी बन जाती हैं। सॉफ्टवेयर और विनिर्माण निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है क्योंकि वे चीन की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।’’

Garment Import-Export में है बहुत पैसा, सिर्फ 7 महीने में हुआ ₹2,30,000 करोड़ का कारोबार

क्यों डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया –

डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट के कारण के बारे में पूछे जाने पर भानुमूर्ति ने कहा, ‘‘इसके दो मुख्य कारण हैं। एक तो तीसरी तिमाही में व्यापार घाटा बढ़ा, आयात में वृद्धि निर्यात में बढ़ोतरी से कहीं ज्यादा रही। साथ ही हाल ही में अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय बाजारों से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी है। दूसरा कारण, भारत और अमेरिका के बीच मुद्रास्फीति का अंतर बढ़ना है। अमेरिकी में महंगाई में गिरावट भारतीय मुद्रास्फीति की तुलना में ज्यादा है, इसलिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने वृद्धि दर को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख ब्याज दर में कमी की है।’’

इस बारे में माथुर ने कहा, ‘‘वर्ष की पहली छमाही में रुपया सीमित दायरे में रहा। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। रुपये को 84 डॉलर से 85.75 डॉलर के स्तर को पार करने में सिर्फ दो महीने लगे, जबकि जनवरी-अक्टूबर में यह 83-84 के स्तर पर सीमित दायरे में रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के चालू खाते के घाटे में बीते साल तेजी बनी रही और नवंबर महीने में यह 37.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले कुछ महीनों में रुपये की धारणा प्रभावित हुई। नवंबर से ही एफआईआई की पूंजी निकासी और डॉलर की मजबूती ने रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला और वर्ष के अंत तक रुपये में तेज गिरावट आई। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में कमी ने भी रुपये के लिए मुश्किलें बढ़ाईं…।’’

दुनिया की टॉप Audit एजेंसी की रिपोर्ट, इन सेक्टर्स में बरसेगा अब पैसा ही पैसा

दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में कैसी है भारत की स्थिति-

रुपये की विनिमय दर के मामले में दुनिया के अन्य उभरते बाजारों के मुकाबले भारत की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर माथुर ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट निर्यात प्रतिस्पर्धा के लिहाज से सकारात्मक है और इससे व्यापार घाटे में भी सुधार हो सकता है। 2024 में भारतीय रुपये में 2.9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इसके बावजूद यह एशिया के अपने समकक्ष देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। भारतीय मुद्रा 2024 के लिए क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक बनी रही और अन्य उभरते बाजार देशों की तुलना में अपेक्षाकृत स्थिर रही।’’

भानुमूर्ति ने कहा, ‘‘विनिमय दर का स्तर अर्थव्यवस्थाओं की तुलनात्मक ताकत को समझने के लिए एकमात्र कारक नहीं है। यह देशों में क्रय शक्ति के संबंध में समानता सुनिश्चित करता है और प्रत्येक देश के उत्पादकता स्तर को भी दर्शाता है। उत्पादकता जितनी अधिक होगी, मुद्रा उतनी ही मजबूत होगी क्योंकि उन देशों में मुद्रास्फीति कम होगी।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गजब ! गडकरी का 56,000 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, एक झटके में NHAI को 12,000 करोड़ का फायदा

पीयूष गोयल ने बता दिए FDI के आंकड़े, हर महीने, Jan-Sept, 2024 में कितने लाख करोड़, पढ़ें, FDI की हर बात

 

 

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement