facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

5G और टेलीकॉम सेक्टर में नौकरियां 33.7 प्रतिशत बढ़ीं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 PM IST

टेलीकॉम सेक्टर के मोर्चे से भारत के लिए अच्छी खबर है। देश में पूरी तरह से 5G सेवाओं के रोलआउट होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच पिछले एक साल में भारत में 5G और टेलीकॉम सेक्टर में नौकरियों में 33.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखेने को मिली है। ग्लोबल नौकरी वेबसाइट इन्डीड की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

इन्डीड की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडस्ट्री तेजी से 5G अपनाने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट इन्डीड के प्लेटफार्म पर सितंबर, 2021 से सितंबर, 2022 के दौरान नियुक्ति संबंधी आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 5G और टेलीकॉम सेक्टर में नौकरियों में 33.7 फीसदी का इजाफा हुआ है।  

इन्डीड इंडिया के करियर विशेषज्ञ सौमित्र चंद कहना है कि भारत में 5G का लंबे समय से इंतजार किया गया है। इसलिए कंपनियों ने 5G तकनीक और सेवाओं को विकसित करने के लिए पहले से ही पेशेवरों को काम पर रखना शुरू कर दिया था। उद्योग तेजी से 5G अपनाएंगे और हम अगले कुछ तिमाहियों में इस क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि देखेंगे। 

रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक महीने में ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों में 13.91 प्रतिशत और संचालन सहयोगियों में 8.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - October 18, 2022 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement