facebookmetapixel
Advertisement
भूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ता

13 राज्यों में राष्ट्रीय औसत से अधिक महंगाई

Advertisement

भारत में कुल मिलाकर महंगाई 5.02 फीसदी बढ़ी है।

Last Updated- October 15, 2023 | 11:21 PM IST
Inflation

इस साल सितंबर में एक दर्जन से अधिक राज्यों में राष्ट्रीय औसत से अधिक महंगाई दर्ज की गई। सरकारी आंकड़ों ने अनुसार राजस्थान में जीवनयापन का खर्च पिछले साल के मुकाबले इस साल 6.53 फीसदी बढ़ गया। जबकि हरियाणा में इसमें 6.49 फीसदी और कर्नाटक में 6 फीसदी का इजाफा हुआ।

भारत में कुल मिलाकर महंगाई 5.02 फीसदी बढ़ी है। इसके अलावा जिन राज्यों में महंगाई बढ़ी है, उनमें तेलंगाना, ओडिशा, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में महंगाई 5.07 फीसदी से लेकर 5.97 फीसदी के बीच बढ़ी है।

ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों जैसे उभरते बाजारों में महंगाई बढ़ने का रुझान है। रूस में सितंबर में 6 फीसदी महंगाई दर रही, जबकि अगस्त में यह 5.15 फीसदी थी। ब्राजील में इसी अवधि के दौरान महंगाई 4.61 फीसदी से बढ़कर 5.19 फीसदी हो गई। चीन और दक्षिण अफ्रीका में भी अगस्त की तुलना में सितंबर में महंगाई बढ़ी है।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement