facebookmetapixel
Advertisement
डॉलर के मुकाबले ​रुपया फिसलकर ₹95.77 पर, शुरुआती कारोबार में 39 पैसे की भारी गिरावटQ1 Results Today: HCL Tech समेत 15 कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे, इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरLTIMindtree Share Price: Q1 नतीजों के बाद क्या करें? ब्रोकरेज अब भी बुलिश, 53% तक अपसाइड का अनुमानहोर्मुज पर बढ़ा संकट! अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, खाड़ी देशों तक पहुंची जंगGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गोल्ड और सिल्वर के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भावGold ETF में पैसा लगाने का सही समय? एक्सपर्ट ने बताया कितना निवेश करें और किस रणनीति से करेंदेशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनबंदरगाह पर नहीं, बाहर फंसा कारोबार! JNPA में जाम से सामने आई सप्लाई चेन की बड़ी कमजोरीCrude Oil Price: तेल बाजार में मचा हड़कंप! अमेरिका-ईरान टकराव के बीच ब्रेंट 79 डॉलर के पारAI Agent बढ़ेंगे, लेकिन खर्च कैसे घटेगा? TCS CEO ने बताया पूरा प्लान

ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:01 PM IST

यूरोप में सुस्ती के बीच घरेलू अर्थव्यवस्था की तेज ग्रोथ से भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती का असर देखने को मिल रहा है। तेज विकास दर की बदौलत भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
 

आपको बता दें कि भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। ताज़ा अपडेट के मुताबिक ब्रिटेन अब छठे स्थान पर आ गया है। बता दें कि एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें पायदान पर था, जबकि ब्रिटेन 5वें क्रम पर था। भारत के आगे अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के जीडीपी आंकड़ों के मुताबिक 2022 अमेरिकी डालर में की गई गणना के अनुसार भारत ने 2021 की आखिरी तिमाही में ब्रिटेन को छोड़ दिया है।
 

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में GDP वृद्धि दर 13.5 प्रतिशत रही जो पिछले के मुकाबले काफी अधिक है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि सालाना आधार पर भी भारत की जीडीपी में भी उछाल देखने को मिल सकती हैं।
साथ ही भारत ब्रिटिश इकोनॉमी के मुकाबले अपनी बढ़त और मजबूत करेगा। आपको बता दें कि भारत के लिए ग्रोथ अनुमान 7 प्रतिशत रखा गया है। जो कि सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेज है। 
वहीं यूके की अर्थव्यवस्था में अभी अच्छे सकेंत देखने को नहीं मिल रहे हैं। इसे देखते हुए ही आईएमएफ ने ऐसी आशंका जताई है कि सालाना आधार पर डॉलर मूल्य में भारत यूके को पछाड़ कर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Advertisement
First Published - September 3, 2022 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement