facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

एथनॉल का ‘पावर डोज’ फिर भी तेल आयात में तेजी: क्या पेट्रोल में मिश्रण से कम होगी विदेशी निर्भरता?

Advertisement

भारत ने 20% एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य समय से पहले पा लिया है, लेकिन बढ़ती पेट्रोल खपत के कारण कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता अब भी चिंताजनक है

Last Updated- March 31, 2026 | 10:51 PM IST
ETHANOL
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया युद्ध से उपजे ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने के लिए एथनॉल को बेहतरीन वैक​ल्पिक रणनीति बताया है। पिछले कुछ समय से इस दिशा में काफी तेज प्रगति भी हुई है। भारत ने 2026-27 वित्त वर्ष तक 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है और यह काम निर्धारित समय से पांच साल पहले पूरा हो गया है।

1 अप्रैल, 2026 से देशभर के पेट्रोल पंपों पर ई20 ईंधन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी यानी पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथनॉल मिश्रित होगा और इसे 95 रिसर्च ऑक्टेन नंबर (आरओएन) के रूप में चिह्नित किया जाएगा। इसका मतलब है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर लागू हो जाएगा, लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या इससे हमारे तेल आयात में कमी आ पाएगी?

एथनॉल मिश्रण 2018-19 में 191.21 करोड़ लीटर से बढ़कर 2024-25 में 1,022.8 करोड़ लीटर हो गया है। इस प्रक्रिया में 2020-21 के बाद तेज वृद्धि हुई है, जिससे तय समय से पहले ही 2026-27 वित्त वर्ष तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जब 2018-19 में एथनॉल मिश्रण 5 प्रतिशत था तब कच्चे तेल का आयात 22.6 करोड़ टन था, जो कुल आवश्यकता का लगभग 87.4 प्रतिशत था। अब 2026-27 वित्त वर्ष तक 20 प्रतिशत मिश्रण तक पहुंचने के बावजूद फरवरी तक ही कच्चे तेल का आयात 22.6 करोड़ टन के स्तर पर है, जिसमें आयात निर्भरता भी 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इससे पता चलता है कि एथनॉल मिश्रण बढ़ने के बावजूद खपत की तेज दर के कारण आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम नहीं हुई है।

वित्त वर्ष 2025-26 में पेट्रोल की खपत बढ़कर 4 करोड़ टन हो गई, जो 7.53 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्त वर्ष 2026-27 में फरवरी तक यह 3.88 करोड़ टन पर है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.3 प्रतिशत बढ़ा है और मांग बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - March 31, 2026 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement