facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

लोगों का कार्यस्थलों पर आना-जाना बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:53 PM IST

तीसरी लहर के समाप्त होने पर कार्यस्थल आने-जाने की वृद्धि कम लग रही है, हालांकि कार्यस्थल आना-जाना पहले की तुलना में अधिक रहा है। सर्च इंजन गूगल से प्राप्त आवागमन के नवीनतम आंकड़ों में कार्यस्थल पर आने-जाने का स्तर 11.9 प्रतिशत अधिक रहा। यह स्थिति की गोपनीयता के साथ दर्ज आंकड़ों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न श्रेणी वाले स्थानों की यात्रा पर नजर रखता है।
आंकड़ों की तुलना महामारी फैलने से पहले वर्ष 2020 की शुरुआत के आधारभूत मान से की जाती है। इन आंकड़ों में फरवरी के आखिर में हाल के शीर्ष स्तर 14.9 प्रतिशत के मुकाबले कमी आई है। खुदरा और मनोरंजन केंद्रों पर आने-जाने में इजाफा हुआ है।
पिछले सप्ताह बिजली उत्पादन में और वृद्धि तो हुई, लेकिन उससे पिछले सप्ताहों की तुलना में बढ़त कम रही। देश भर में 6 मार्च को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान प्रतिदिन औसतन 413.2 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन किया, गया जो वित्त वर्ष 21 के इसी सप्ताह के दौरान 409 करोड़ यूनिट से केवल 2.6 प्रतिशत अधिक रहा। वित्त वर्ष 20 के इसी सप्ताह की तुलना में उत्पादन 14.8 प्रतिशत अधिक तथा साप्ताहिक आधार पर एक प्रतिशत अधिक रहा।
भारतीय रेलवे द्वारा ढोए जाने वाले माल की मात्रा में अधिक वृद्धि देखी गई। एक सप्ताह पहले के 6.9 प्रतिशत के मुकाबले नवीनतम सप्ताह में यह 7.3 प्रतिशत अधिक रहा। माल ढुलाई से प्राप्त धन, जिसे माल ढुलाई राजस्व कहा जाता है, पिछले सप्ताह के 10.3 प्रतिशत इजाफे के मुकाबले 12.1 प्रतिशत रहा।
प्रमुख शहरों में यातायात की भीड़-भाड़ में तेजी आई है। ग्लोबल लोकेशन टेक्नोलॉजी फर्म टॉमटॉम इंटरनैशनल के आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली का यातायात वर्ष 2019 के स्तर की तुलना में 32 प्रतिशत कम रहा। पिछले सप्ताह यह 34 प्रतिशत कम था। मुंबई का यातायात 46 प्रतिशत कम रहा, जबकि पिछले सप्ताह 50 प्रतिशत की कमी थी।
हवाई यातायात तेजी के संकेत दिखाता नजर आया। उड़ानों और यात्रियों की संख्या में वृद्धि का रुख दिख रहा है। वाहन पंजीकरण पिछले सप्ताह के मुकाबले वर्ष 2019 के और ज्यादा समीप आया। पिछले सप्ताह यह अंतर 24.6 प्रतिशत था, जबकि नवीनतम सप्ताह में यह अंतर 15.6 रहा। नवीनतम सप्ताह के दौरान 3,48,064 वाहनों का पंजीकरण किया गया।
बिज़नेस स्टैंडर्ड सप्ताह के दौरान अर्थव्यवस्था की स्थिति जानने के तरीके के रूप में इन संकेतकों पर नजर रखता है। आधिकारिक आंकड़े आम तौर पर कुछ अंतराल पर जारी किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर विश्लेषक समान संकेतकों पर नजर रख रहे हैं। गूगल के आंकड़े 3 मार्च तक के हैं। यातायात की भीड़-भाड़ के आंकड़े सोमवार के हैं। अन्य सभी आंकड़े रविवार, 6 मार्च तक के हैं।

Advertisement
First Published - March 7, 2022 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement