facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

दूसरी तिमाही के लिए इक्रा ने बढ़ाया अनुमान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:26 PM IST

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए देश के वृद्धि दर के अनुमान को बढाकर 7.9 प्रतिशत कर दिया है। सितंबर में सरकारी खर्च में उछाल को देखते हुए रेटिंग एजेंसी ने अपने अनुमान में यह बदलाव किया है।  

इक्रा ने इससे पहले चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में वास्तविक वृद्धि दर के 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निचले आधार प्रभाव की वजह से वृद्धि दर 20 प्रतिशत से अधिक रही थी। वहीं  भारतीय रिज़र्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।  इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के थमने और टीकाकरण में तेजी के बाद औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की गतिविधियां तेज हुई हैं। इससे भरोसा बढ़ा है। 

Advertisement
First Published - November 19, 2021 | 12:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement