facebookmetapixel
Advertisement
Coal India Q1 Results: मुनाफा ₹8,852 करोड़ के पार, आय में 8% की तेजी; ₹5.50 डिविडेंड का ऐलानचालू सीजन में मक्का की बोआई पिछड़ी, पिछले साल के मुकाबले रकबा 10% कम; उत्पादन घटने की आशंकाउत्तर प्रदेश में मानसून का कहर जारी: 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान परQ1FY27 Results: इंडस टावर्स का मुनाफा मामूली बढ़कर ₹1,746 करोड़ पर पहुंचा, आय में 4.6% की ग्रोथभारत के अगले 20 करोड़ ग्राहक! अब कंपनियों की नजर अमीरों पर नहीं, मिडिल क्लास पर क्यों?Share Market: 5 दिन की गिरावट खत्म! सेंसेक्स 776 अंक उछला, आखिर क्यों दौड़ा शेयर बाजार?बार-बार नौकरी बदलते हैं? EPFO का नया फीचर आपके बहुत काम आएगा!Q1 Results: टाटा पावर की कमाई में तेजी, ₹1,401 करोड़ का मुनाफा; आय ₹18,890 करोड़ के पारकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्लास्टिक नोट जारी करने के ट्रायल की मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिस

मंदी से लडाई में घट गई सरकार की कमाई

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:00 AM IST

मंदी के कारण निर्माण परियोजनाओं में कमी आने से उत्पादन शुल्क और आयात कर से सरकार को होने वाली आय में भी 82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।


एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि उत्पाद शुल्क से होने वाली आय में 15 फीसदी और आयात कर से आय में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है ।

इन दोनों प्रकार के करों से होने वाली आय में कमी से सरकारी खजाने पर ज्यादा बोझ पड़ने की आशंका है। दरअसल सरकार को चालू वित्त वर्ष में कर से लगभग 6,87,715 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। इस कमाई में उत्पाद शुल्क और आयात शुल्क की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है।

पिछले तीन महीनों से निर्माण में हो रही गिरावट के कारण उत्पाद शुल्क से होने वाली आय में भी कमी आ रही है। सितंबर तिमाही के दौरान उत्पाद शुल्क से होने वाली कमाई में 8.7 फीसदी की गिरावट आई थी।

जबकि अक्टूबर में इस आंकड़े में 8.7 फीसदी की गिरावट और दर्ज की गई। पिछले वित्त वर्ष में नवंबर के दौरान उत्पादन शुल्क से होने वाली कमाई लगभग 10,110 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - December 12, 2008 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement