facebookmetapixel
Advertisement
पीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारी

Forex Reserves: 11 अरब डॉलर बढ़कर 561.16 अरब डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 7:54 PM IST
FII Selling

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (forex reserves) दो दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 11.02 अरब डॉलर बढ़कर 561.162 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेशीमुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी आई है। पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वहीं 11 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 14.72 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। एक सप्ताह में दूसरी बार सबसे अधिक वृद्धि हुई थी। गौरतलब है कि अक्टूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

रुपये में गिरावट से विदेशी मुद्रा भंडार में आई थी कमी

वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से इसमें गिरावट आई। केंद्रीय बैंक ने कहा कि कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) दो दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 9.694 अरब डॉलर बढ़कर 496.984 अरब डॉलर हो गईं।

यह भी पढ़े: MPC meet: जानिए RBI Monetary Policy review की मुख्य बातें

स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.086 अरब डॉलर बढ़कर 41.025 अरब डॉलर पर पहुंचा

डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। इसके अलावा स्वर्ण भंडार का मूल्य समान सप्ताह में 1.086 अरब डॉलर बढ़कर 41.025 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 16.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.04 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 7.5 करोड़ डॉलर घटकर 5.108 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 7:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement